Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Dakota Johnson का बदला पूरा हुलिया, Marilyn Monroe की बायोपिक के लिए एक्ट्रेस का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 08:02 AM (IST)

    हॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार डकोटा जॉनसन ने अपनी एक नई फिल्म के लिए गजब का ट्रांसफॉर्मेशन किया है। ...और पढ़ें

    डकोटा जॉनसन का बदला लुक (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    डकोटा जॉनसन का बदला लुक (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. डकोटा जॉनसन का बदला पूरा लुक

    2. बायोपिक मूवी के लिए किया ट्रांसफॉर्मेशन

    3. ये डायरेक्टर बना रही हैं फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हॉलीवुड सिनेमा की लोकप्रिय अदाकाराओं के बारे में जिक्र किया जाए को उसमें डकोटा जॉनसन (Dakota Johnson) का नाम शामिल होता है। फिफ्टी शेड्स ऑफ ग्रे जैसी फिल्मों से फैंस का दिल जीतने वालीं डकोटा इस वक्त अपनी एक अपकमिंग फिल्म के लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। 

    जो हॉलीवुड की वेटरन एक्ट्रेस और गायिका रहीं मर्लिन मुनरो (Marilyn Monroe) के जीवन पर आधारित होगी। ये एक शॉर्ट फिल्म होगी, जिससे अब डकोटा जॉनसन का फर्स्ट लुक सामने आ गया है, जिसे देख आप मर्लिन और डकोटा में फर्क नहीं निकाल पाएंगे। 

    डकोटा जॉनसन को पहचान पाना हुआ मुश्किल

    हॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार डकोटा जॉनसन कितनी कमाल की और मेहनती एक्ट्रेस हैं, उसका अंदाजा आप मर्लिन मुनरो की बायोपिक शॉर्ट फिल्म फ्लैश इम्पेक्ट (Flesh impact) के फर्स्ट लुक को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। हाल ही में मेकर्स की तरफ से इसका फर्स्ट लुक रिलीज किया गया है, जिसमें डकोटा जॉनसन हूबहू मर्लिन की तरह दिख रही हैं। उन्होंने एक गजब का ट्रांसफॉर्मेंशन कर अपना हुलिया पूरी तरह से बदल दिया है।

    यह भी पढ़ें- मर्लिन मुनरो का पुराना घर ऐतिहासिक इस्मारक घोषित, मालिक बोले- डूब गया 8 मिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट

    dakota johnson (1)

    हैरान करने वाली बात ये है कि फ्लैश इम्पेक्ट एक मात्र 17 मिनट की शॉर्ट फिल्म है और इसके लिए डकोटा जॉनसन ने जो डेडिकेशन दिखाया है। वह बहुत कम कलाकार ही दिखा पाते हैं। फिलहाल डकोटा जॉनसन का नाम फ्लैश इम्पेक्ट को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा है और मूवी से उनके इस लुक की काफी तारीफ भी की जा रही है। 

    खबरें और भी

    dakota johnson

    गौर किया जाए मर्लिन मुनरो की बायोपिक शॉर्ट फिल्म फ्लैश इम्पेक्ट के डायरेक्शन के बारे में तो इस मूवी को हॉलीवुड सिनेमा की दिग्गज फिल्ममेकर मैगी गिलेनहाल बना रही हैं।

    यह फिल्म मुनरो के मशहूर होने के दौर और अगर वह बुढ़ापे तक जीतीं तो उनकी जिंदगी कैसी होती, दोनों को दिखाती है। इसका प्रीमियर 2026 वेनिस फिल्म फेस्टिवल में होगा, जो मुनरो के 100वें जन्मदिन के मौके पर आयोजित किया जाएगा।

    कौन थीं मर्लिन मुनरो

    बात की मर्लिन मुनरो के बारे में तो वह हॉलीवुड सिनेमा की सबसे पहले लेडी सुपरस्टार्स की फेहरिस्त में शामिल थीं। 50 के दशक में मुनरो ने अंग्रेजी सिनेमा में अपना जलवा बिखेरा था। वह एक अभिनेत्री के साथ-साथ कमाल की गायिका भी थीं।जेंटलमेन प्रेफर ब्लॉन्ड्स और सम लाइक इट हॉट जैसी कई फिल्मों के लिए उन्हें याद किया जाता है। 

    यह भी पढ़ें- Tom Cruise की बेटी सूरी ने हटाया पिता का 'सरनेम', कानूनी तौर पर रिश्ता किया खत्म?