Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टेक कंपनी पर Dua Lipa ने ठोका मुकदमा, हर्जाने में मांगे 142 करोड़, तस्वीर की वजह से छिड़ा विवाद

    Updated: Mon, 11 May 2026 04:22 PM (IST)

    पॉपुलर पॉप स्टार दुआ लीपा ने एक मशहूर टेक कंपनी पर केस फाइल कराया है और 125 करोड़ रुपये हर्जाने में मांगे हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    पॉप सिंगर दुआ लीपा (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ समय पहले सेलेब्स से जुड़े पर्सनल राइट्स का मामला काफी चर्चा में रहा था, जिसमें अमिताभ बच्चन और जैकी श्रॉफ जैसे कई अभिनेताओं ने कोर्ट का रुख किया, ताकि कोई भी शख्स-संस्था बिना इजाजत के उनकी आवाज, फोटो और नाम का इस्तेमाल नहीं कर सकता। अगर कोई ऐसा करता है, तो उसका अंदाजा आप मौजूदा समय में ब्रिटिश पॉप स्टार दुआ लीपा द्वारा लिए गए लीगल एक्शन के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। 

    एक मशहूर टेक कंपनी सैमसंग के खिलाफ मुकदमा दायर कराया है और बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने की वजह से 125 करोड़ का हर्जाना मांगा है। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं- 

    दुआ लीपा ने ठोंका मुकदमा

    एनडीटीवी की खबर के अनुसार दुआ लीपा ने बीते शुक्रवार को कैलिफोर्निया की फेडरल कोर्ट में इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सैमसंग पर केस किया है। लीपा के शिकायत के मुताबिक सैमसंग ने बिना उनकी परमिशन के अपनी कंपनी के टीवी सेट को सेल करने के लिए उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया, जबकि गायिका का इस टेक कंपनी के साथ कोई करार नहीं है।

    यह भी पढ़ें- Dua Lipa के लिए किए भद्दे कमेंट पर Honey Singh ने उड़ाया Badshah का मजाक, किया मजेदार कमेंट

    dua lipa

    सिंगर के वकीलों ने इस बात की जानकारी दी है कि दुआ ने एक साल पहले भी सैमसंग को इस मामले को लेकर चेतावनी भी दी थी, लेकिन कंपनी ने उनकी एक न मानी। इस लिहाज से अब लीपा ने सैमसंग के खिलाफ केस कर हर्जाने के तौर पर 15 मिलियन डॉलर की मांग की है, जोकि भारतीय मुद्रा में 142 करोड़ की मोटी रकम के आस-पास होती है।

    dua lipa (2)

    बताया जा रहा है कि दुआ लीपा के वकीलों ने कोर्ट में सबूत के तौर पर उन स्क्रीन शॉट्स को भी पेश किया है, जिसमें सैमसंग टीवी खरीदने वाले ग्राहक ने ये दावा किया है कि उसने ये टीवी सेट सिर्फ दुआ लीपा को देखकर ही खरीदा। इस विवाद के बाद अरबों की ग्लोबली कंपनी सैमसंग की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। 

    खबरें और भी

    इस फोटो को लेकर छिड़ा विवाद 

    दुआ लीपा की जो फोटो सैमसंग टीवी सेट के पैकिंग बॉक्स पर दिखा है, वह ऑस्टीन सिटी लीमिट्स म्यूजिक फेस्टिवल के बैकस्टेज के दौरान की है। सिंगर का कहना है कि इस तस्वीर के कॉपीराइट्स अभी भी उनके ही पास हैं और उन्होंने कंपनी के खिलाफ ये मुकदमा ट्रेडमार्क, पब्लिसिटी राइट्स और कॉपीराइट उल्लंघन के हनन के तौर पर किया है।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra को हॉलीवुड स्टार्स ने किया इग्नोर? 'देसी गर्ल' के खिलाफ साजिश रचने वालों की खुली पोल!