Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बाहर निकला पेट, चेहरे पर झुर्रियां और बिखरे बाल.... Tom Cruise को देख फैंस हैरान; शानदार है Digger का ट्रेलर

    Updated: Tue, 14 Jul 2026 01:03 PM (IST)

    टॉम क्रूज की फिल्म 'डिगर' (Digger Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें उनका हैरान कर देने वाला लुक सामने आया है। ...और पढ़ें

    टॉम क्रूज की डिगर का ट्रेलर हुआ रिलीज

    टॉम क्रूज की डिगर का ट्रेलर हुआ रिलीज

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दुनियाभर में अगर सुपरस्टार्स की गिनती होती है, तो उसमें टॉम क्रूज का नाम सबसे पहले आता है। टॉम क्रूज को अबतक आपने कई अलग-अलग किरदारों में देखा होगा लेकिन अब टॉम क्रूज एक अवतार में दिखने जा रहे हैं। टॉम क्रूज की फिल्म 'डिगर' का हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया है और ट्रेलर में टॉम क्रूज को शायद आप एक पल में तो पहचान भी ना पाएं...

    डिगर का ट्रेलर रिलीज

    हाल ही में टॉम क्रूज की फिल्म डिगर (Digger) का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस फिल्म में टॉम क्रूज अरबपति ऑयल कारोबारी डिगर रॉकवेल की भूमिका में नजर आएंगे। ट्रेलर में दिखता है कि उनकी लाइफ बेहद लग्जरी से भरी हुई है। फिल्म में टॉम एक ऐसे तेल कारोबारी कि किरदार में हैं, जो दुनिया के सबसे ताकतवर लोगों में आते हैं।

    Digger 2

    डिगर रॉकवेल की एक कंपनी है जिसकी वजह से पर्यावरण आपदा आई है और इसके अलावा दिखाया गया है कि कैसे परमाणु युद्ध का खतरा सामने आ गया है। बर्फ से पिघलते पहाड़ और पर्यावरण को होता नुकसान, यही सब ट्रेलर में दिखा है। अब डिगर इसी के लिए मसीहा बनने की राह पर जाता है।

    Digger 1

    टॉम के लुक ने किया सबको हैरान

    ट्रेलर में सबसे ज्यादा चर्चा टॉम क्रूज (Tom Cruise) के लुक देखा जा सकता है कि उनके चेहरे पर अजीब सी झुर्रियां हैं। फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिरकार क्या वाकई में यह टॉम क्रूज ही हैं। 64 साल के टॉम क्रूज का लुक इंटरनेट पर भी लोगों को हैरान कर रहा है।

    खबरें और भी

    बाहर निकला पेट, बिखरे हुए बाल और चेहरे पर झुर्रियां... देखने वाले भी टॉम के इस लुक को देखकर हैरान हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर फिलहाल तो इसी की चर्चा ज्यादा हो रही है।

    आपको बता दें कि 'डिगर' (Digger Trailer) के ट्रेलर को वॉर्नर ब्रदर्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। फिल्म को ऑस्कर विनर एलेजांद्रो जी. इन्यारितु ने डायरेक्ट किया है। फिल्म एक अलग तरह की ब्लैक कॉमेडी है, जहां अलग कहानी के साथ कॉमेडी का तड़का डाला गया है।

    Digger

    बताया गया है कि फिल्म की शूटिंग पूरी तरह VistaVision फॉर्मेट में की गई है, जिससे बड़े पर्दे पर अच्छे विजुअल्स दर्शकों को देखने को मिलेंगे। इसके अलावा फिल्म में विनर रिज अहमद, जॉन गुडमैन, ऑस्कर नॉमिनी सैंड्रा हुलर, माइकल स्टुहलबर्ग भी नजर आएंगे। फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    यह भी पढ़ें- Sam Neill Died: नहीं रहे जुरासिक पार्क के 'डॉ. एलन ग्रांट', 78 की उम्र में सैम नील का हुआ निधन

    यह भी पढ़ें- हॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार Disha Patani, विदेशी सुपरनैचुरल थ्रिलर में एंट्री को लेकर खोला राज