Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Harry Potter सीरीज का टीजर हुआ आउट, दिखी कलाकारों की पहली झलक; फैंस हुए एक्साइटेड

    Updated: Thu, 26 Mar 2026 09:58 AM (IST)

    एचबीओ मैक्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित हैरी पॉटर टीवी सीरीज का ट्रेलर जारी कर दिया है। मार्क मायलॉड निर्देशित इस सीरीज में एक बिल्कुल नई कास्ट है, जिसमें ड ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    हैरी पॉटर सीरीज का पोस्टर (फोटो-इंस्टाग्राम)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एचबीओ मैक्स (HBO Max) ने अपने मच अवेटेड प्रोजेक्ट्स में से एक हैरी पॉटर टीवी सीरीज का ट्रेलर लॉन्च कर दिया। मार्क मायलॉड द्वारा निर्देशित इस सीरीज में एक बिल्कुल नई कास्ट है जो जानी-पहचानी दुनिया को पर्दे पर वापस लाएगी।

    अलग होगी सीरीज की कास्ट

    फैंस के मन में इस बात को लेकर एक्साइटमेंट है कि नया वर्जन उस कहानी को किस तरह से दोबारा पेश करता है जिसे वे पहले से ही जानते हैं। मेकर्स ने बहुत पहले ही इस बात को कंफर्म कर दिया था कि हैरी पॉटर, हर्मियोनी ग्रेंजर और रॉन वीस्ली के किरदार नए चेहरे निभाएंगे ताकि फैंस ओरिजनल फिल्मस से दूसरे जॉनर में शिफ्ट हो सकें।

    यह भी पढ़ें- Oscars 2026 की ऑफ्टर पार्टी में लड़खड़ाया Kim Kardarshian का पैर, झाड़ी में गिरते-गिरते बचीं एक्ट्रेस

    ये शो एचबीओ मैक्स पर रिलीज होगा। मेकर्स ने साफ किया है कि यह सीरीज क्रिसमस 2026 पर रिलीज होगी लेकिन डेट के बारे में अभी नहीं बताया गया है। इस सीरीज का ऑफिशियल टाइटल सिर्फ ‘हैरी पॉटर’ नहीं बल्कि ‘हैरी पॉटर एंड द फिलॉसफर्स स्टोन’ है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Harry Potter (@harrypotter)

    क्या होगी सीरीज की कहानी?

    सीरीज के ट्रेलर में यंग हैरी और उसके दोस्त हरमाइनी ग्रेंजर व रॉन वीज्ली को हॉगवर्ट्स में अपने पहले साल में दिखाया गया है। हैरी का किरदार डोमिनिक मैकलॉघिलन ने निभाया है। ट्रेलर की शुरुआत में एक लेडी उनसे कहती नजर आ रही है कि तुम में कुछ स्पेशल नहीं है। हैरी अपने माता-पिता के बारे में जानना चाहता है इसके बारे में वो हैगरिट से पूछता है। हैगरिट उसे बताता है कि तुम्हारे पेरेंट्स बहुत समझदार थे। वहीं अन्य किरदारों की बात करें तो एलास्टेयर स्टाउट रॉन वीस्ली के किरदार में नजर आएंगे। हरमाइनी ग्रेंजर का किरदार अरेबेला स्टैंटन निभाएंगी और अल्बस डंबलडोर का किरदार जॉन लिथगो ने निभाया है।

    हैरी पॉटर सीरीज जेके रॉलिंग की किताबों पर आधारित है। इस सीजन का हर एक एपिसोड उसी एक किताब से प्रेरित है। इस वेब सीरीज का ऐलान दो साल पहले हुआ था।

    यह भी पढ़ें- हॉलीवुड पर छाया भारतीय डिजायनर्स का खुमार, Oscars 2026 में स्टार्स के कपड़ों से लेकर ज्वैलरी तक देसी