48 साल की इस हसीना ने ज्वाइन किया OnlyFans, बोलीं - 'यहां अपनी शर्तों पर अपने चाहने...'
अमेरिकन एक्ट्रेस और मॉडल जेमी प्रेस्ली ने हाल ही में OnlyFam ज्वाइन किया। 48 साल की एक्ट्रेस इस साइट से क्यों जुड़ीं, यह भी उन्होंने बताया। ...और पढ़ें

जेमी प्रेस्ली ने ज्वाइन किया ओनली फैन/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'माय नेम इज अर्ल' के चारों सीजंस में 'जॉय टर्नर' का किरदार अदा करने वाली अभिनेत्री जेमी प्रेस्ली (Jaime Pressly) ने हाल ही में 'ओनलीफैंस' (OnlyFans) ज्वाइन किया है। वह हाल ही में उन एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार हो गई हैं, जो इस सब्सक्रिप्शन बेस्ड प्लेटफॉर्म से जुड़ रही हैं।
उन्होंने 7 मई को इस प्लेटफॉर्म पर अपना पेज लॉन्च किया और वह उन हॉलीवुड सितारों में शामिल हो चुकी हैं, जो इस ऐप के माध्यम से डायरेक्टली अपने फैंस से कनेक्ट हो रही हैं, जिसके बारे में हाल ही में उन्होंने बात की।
OnlyFans पर क्यों आईं जेमी प्रेस्ली?
जेमी प्रेस्ली ने हाल ही में वैरायटी को दिए एक बयान में कहा, "मैं हमेशा समय के साथ आगे बढ़ने में यकीन करती हूं। यह एक दूसरा तरीका है क्रिएटिविटी और इंटेंशन के साथ अपनी ऑडियंस से जुड़ने का, वो भी अपनी खुद की शर्तों पर।" 48 वर्षीय एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह कॉमिक-कॉन्स में अपने फैंस से मिली थीं, उसी दौरान उन्होंने ओनलीफैंस को एक्सप्लोर करने का फैसला लिया था।
ओनलीफैंस पर जेमी प्रेस्ली का पेज बनाने में उनकी मदद क्रिएटर इंक के सीईओ एंडी बैचमैन ने की। उन्होंने कहा, "जेमी मुख्यधारा की स्टार हैं और साथ ही उनका अपनी ऑडियंस के साथ रियल कनेक्शन है, जो मॉडर्न प्लेटफॉर्म्स के लिए एक रिवॉर्ड है। वह एक बड़ी एंटरटेनर हैं और निश्चित तौर पर वह जो भी क्रिएट करेंगी, उनके चाहने वालों को बहुत पसंद आने वाला है।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 22 हजार करोड़ कमाने वाला बॉलीवुड का इकलौता खान सुपरस्टार, Box Office पर आमिर-सलमान-शाह रुख को भी दी मात

जेमी से पहले उनकी दोस्त ने किया था ज्वाइन
जेमी प्रेस्ली ने यह ऐप ज्वाइन करने का निर्णय अपनी दोस्त शैनन एलिजाबेथ के ठीक एक महीने बाद लिया। एलिजाबेथ ने यह ऐप अप्रैल में ज्वाइन किया था। 'अमेरिकन पाई' जैसी फिल्मों में नजर आईं शैनन ने कहा था, "ये नया चैप्टर कई चीजों को बदलने, अपने आकर्षक रूप को दिखाने और अपने चाहने वालों के करीब रहने के लिए है।"
जेमी के ऑफिशियल अकाउंट लॉन्च करने से पहले एलिजाबेथ ने उनके साथ फ्यूचर कोलैबोरेशन को लेकर हिंट दिया था। 26 अप्रैल को उन्होंने एक्ट्रेस संग फोटो शेयर की थी और लिखा था, "इतने सालों बाद आपसे मिलकर बहुत अच्छा लगा जेमी, इस तरह के पल बहुत अच्छे लगते हैं। तुम बहुत ही अच्छी इंसान हो, उम्मीद है हम जल्द ही वापस मिलेंगे।"
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।