Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    87 साल पुराना है James Bond का इतिहास, वर्ल्ड वॉर 2 से निकला असली किरदार, इस शख्स ने की थी खोज

    Updated: Thu, 28 May 2026 03:45 PM (IST)

    हॉलीवुड की पॉपुलर स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी जेम्स बॉन्ड की शुरुआत कब और कैसे हुई आइए जानते हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    जेम्स बॉन्ड का रचनाकार कौन (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. दूसरे वर्ल्ड वॉर से निकला जेम्स बॉन्ड

    2. इस दिग्गज की खोज थी जेम्स बॉन्ड

    3. रियल लाइफ से है जासूस का कनेक्शन

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जेम्स बॉन्ड फिल्म फ्रेंचाइजी मूल रूप से तो हॉलीवुड सिनेमा की देन है, लेकिन इसकी लोकप्रियता भारतीय फिल्म प्रशंसकों में काफी देखी जाती है। जेम्स बॉन्ड 007 फ्रेंचाइजी में अब तक 25 फिल्मों को बनाया जा चुका है, जिन्होंने स्पाई थ्रिलर के जॉनर को पूरी तरह से बदलकर रखा है। 

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि जेम्स बॉन्ड की खोज किसने की और ये किरदार सबसे पहले किसके जहन में आया था। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं-

    इस शख्स की खोज जेम्स बॉन्ड

    बात की जाए जेम्स बॉन्ड की रचना और खोज के बारे में तो ये ब्रिटिश लेखक, पत्रकार और खुफिया अधिकारी इयान फ्लेमिंग की देन है। इयान को काल्पनिक जासूस जेम्स बॉन्ड के रचनाकार के रूप में जाना जाता है। जब दुनिया द्वितीय विश्व युद्ध (1939-1945) से जूझ रही थी, तो उस दौरान इयान फ्लेमिंग ब्रिटिश नेवल इंटेलिजेंस में काम कर रहे थे। उन्होंने वर्ल्ड वॉर 2 के अपने अनुभवों की कहानियों को वास्तविक जासूसी दुनिया से जोड़ दिया और जेम्स बॉन्ड पर किताब लिखी।

    ian fleming (2)

    यह भी पढ़ें- James Bond के आईकॉनिक थीम म्यूजिक का भारत से है खास कनेक्शन, कैसे 007 फिल्मों की पहचान बनी इंडियन धुन?

    द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इयान फ्लेमिंग को ब्रिटिश नेवल इंटेलिजेंस में निजी सहायक के तौर पर तैनात किया गया। वहां उन्होंने कई खुफिया मिशन पर काम किया, जिससे उन्हें जासूसी दुनिया की गहरी समझ मिली। बाद में यही अनुभव जेम्स बॉन्ड की कहानियों की नींव बना। फ्लेमिंग ने कहा था कि बॉन्ड कई असली एजेंटों का मिश्रण था।

    ian fleming

    बॉन्ड की कुछ आदतें, जैसे महंगी सिगरेट, शानदार सूट और आलीशान जीवनशैली, सीधे फ्लेमिंग की अपनी जिंदगी से प्रेरित थीं। उनकी किताबों ने जासूसी साहित्य और सिनेमा दोनों को नई पहचान दी। उनके द्वारा  लिखी गई जेम्स बॉन्ड की 10 करोड़ से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं और उन्होंने 12 उपन्यास और दो शॉर्ट स्टोरी कलेक्शन भी लिखे।

    खबरें और भी

    असली व्यक्ति से लिया गया था 'जेम्स बॉन्ड' नाम

    जेम्स बॉन्ड का नाम पूरी तरह काल्पनिक नहीं था । इयान फ्लेमिंग पक्षियों में रुचि रखते थे और उनके पास 'बर्ड्स ऑफ द वेस्ट इंडीज' नाम की किताब थी, जिसके लेखक अमेरिकी पक्षी विशेषज्ञ जेम्स बॉन्ड थे।

    ian fleming (1)

    यह नाम उन्हें साधारण और प्रभावी लगा, इसलिए उन्होंने अपने जासूस को यही नाम दिया। बाद में असली जेम्स बॉन्ड से उनकी मुलाकात भी हुई। बॉन्ड का किरदार डूसन पोपोव जैसे असली जासूसों से भी प्रेरित था, जिनसे कैसीनो रॉयल का विचार मिला।

    ये अभिनेता पर्दे पर बने जेम्स बॉन्ड 

    1962में पहली जेम्स बॉन्ड फिल्म डॉ. नो रिलीज हुई, जिससें जासूसी फिल्मों का नया दौर शुरू हुआ। इसके बाद से अब तक 24 जेम्स बॉन्ड 007 फ्रेंचाइजी की फिल्में आ चुकी हैं, जिनमें अलग-अलग अभिनेताओं द्वारा जेम्स बॉन्ड का किरदार निभाया गया है। जिसकी डिटेल्स इस प्रकार है-

    • शॉन कॉनरी (Sean Connery)- 6 फिल्में

    • जॉर्ज लेजेनबी (George Lazenby)- 1 फिल्म

    • रोजर मूर (Roger Moore)- 7 फिल्में

    • टिमोथी डाल्टन (Timothy Dalton)- 2 फिल्में

    • पियर्स ब्रॉसनन (Pierce Brosnan)-4 फिल्में

    • डैनियल क्रेग (Daniel Craig)- 5 फिल्में

    यह भी पढ़ें- 65000 करोड़ कमाई, 25 फ्रेंचाइजी; दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म के लिए एजेंट की तलाश, कौन होगा James Bond?