Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Jumanji 4 Trailer: जंगल में फिर होगा कॉमेडी का 'दंगल', एडवेंचर से भरपूर जुमांजी 4 का ट्रेलर आउट

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 11:30 AM (IST)

    Jumanji 4 Trailer Released: हॉलीवुड की पॉपुलर फैंटेसी-एडवेंचर कॉमेडी ड्रामा फिल्म जुमांजी 4 का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज हो गया है। ...और पढ़ें

    जुमांजी 4 का ट्रेलर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    जुमांजी 4 का ट्रेलर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. सामने आया जुमांजी 4 का ट्रेलर

    2. एडवेंचर-कॉमेडी ड्रामा फिल्म जुमांजी 4

    3. इस दिन रिलीज होगी जुमांजी 4 फिल्म

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 1995 में हॉलीवुड सिनेमा की तरफ से एक फॉरेस्ट एडवेंचर कॉमेडी ड्रामा फिल्म फ्रेंचाइजी की शुरुआत की गई थी, जिसका नाम था जुमांजी। काल्पनिक कहानी वाली जुमांजी फ्रेंचाइजी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।

    लंबे समय से ड्वेन जॉनसन स्टारर जुमांजी 4 का नाम चर्चा में बना हुआ था और अब इसका लेटेस्ट ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज कर दिया गया है। जुमांजी- ओपन वर्ल्ड के इस ट्रेलर से साफ पता चल रहा है कि एक बार फिर से चार दोस्तों की मंडली जंगल में कॉमेडी का दंगल करती हुई नजर आएगी। 

    सामने आया जुमांजी 4 का ट्रेलर 

    जुमांजी- ओपन वर्ल्ड फैंटेसी एडवेंचर कॉमेडी ड्रामा फिल्म की आखिरी किस्त होगी। इस बात की पुष्टि मेकर्स की तरफ से पहले ही कर दी गई है। अब जुमांजी 4 के ट्रेलर रिलीज के साथ ही इसका कन्फर्मेशन भी आ गया है। जुमांजी फिल्म्स के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर फिल्म के चौथे पार्ट का लेटेस्ट ट्रेलर शेयर किया गया है। जिसमें लिखा है- एक आखिरी गेम, आखिरी उलटी गिनती शुरू हो गई है। 'जुमानजी: ओपन वर्ल्ड' का नया ट्रेलर देखें।

     

    यह भी पढ़ें- 14 साल बाद नए अवतार में लौटेगा Ghost Rider, निकोलस केज को इस स्टार ने किया रिप्लेस

    JUMANJI

    जुमांजी- ओपन वर्ल्ड के ट्रेलर में साफ देखा जा रहा कि ड्वेन जॉनसन और उनके बाकी तीन दोस्त इस बार जंगल में नई और अनोखी चुनौतियों का सामना करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बार जुमांजी 4 में रोमांच और धमाल पहले से कई गुना अधिक होने वाला है, इसका अंदाजा आप जुमांजी- ओपन वर्ल्ड के इस लेटेस्ट ट्रेलर को देखकर आसानी से लगा सकते हैं। 

    खबरें और भी

    गौर किया जाए जुमांजी- ओपन वर्ल्ड की कास्ट की तरफ तो डब्लूडब्लूई (WWE) सुपरस्टार और एक्टर ड्वेन जॉनसन के अलावा आपको इस फिल्म में जैक ब्लैक, केविन हार्ट और कैरेन गिलान जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मशहूर हॉलीवुड डायरेक्टर जेक काडसन ने किया है। 

    कब रिलीज होगी जुमांजी- ओपन वर्ल्ड

    गौर किया जाए जुमांजी- ओपन वर्ल्ड की रिलीज डेट की तरफ तो ट्रेलर के साथ-साथ मेकर्स ने ये एलान भी किया है कि इस साल 25 दिसंबर 2026 को ये मूवी दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। 

    यह भी पढ़ें- सुपरहीरो से लेकर जंगल के रहस्य तक; 2026 में हॉलीवुड के 23 सीक्वल्स के सामने क्या टिक पाएगा बॉलीवुड?