Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'सुपरमैन से क्लार्क कैंट...' Clavicular का फिजिकल ट्रांसफॉर्मेंशन देख हैरान हुए यूजर्स, तस्वीरें वायरल

    Updated: Thu, 28 May 2026 03:44 PM (IST)

    इंटरनेट पर इन्फ्लुएंसर क्लैविकुलर (ब्रैडेन पीटर्स) के शारीरिक बदलाव की चर्चा हो रही है। उन्होंने टेस्टोस्टेरोन और अन्य पदार्थों का सेवन बंद कर दिया है ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट पर एक बार फिर क्लैविकुलर (Clavicular) की चर्चा हो रही है। हालांकि इस बार इसका संबंध उनके वर्कआउट रूटीन या वायरल लुक्समैक्सिंग कंटेंट से नहीं है। 20 वर्षीय इस इन्फ्लुएंसर का असली नाम ब्रैडेन पीटर्स है।

    हाल ही में एक लाइवस्ट्रीम के दौरान उनका जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेंशन देखने को मिला। इस बदलाव ने एक तीखी बहस छेड़ दी है। उन्होंने टेस्टोस्टेरोन और अन्य पदार्थों का सेवन बंद कर दिया है।

    यह भी पढ़ें- Cannes 2026: कान्स में Demi Moore का 'डरावना' ट्रांसफॉर्मेशन! 63 साल की एक्ट्रेस को पहचानना भी मुश्किल

    लोगों ने उड़ाया क्लैविकुलर का मजाक

    शारीरिक बदलाव के बारे में शुरू हुई यह बातचीत जल्द ही स्वास्थ्य, फर्टिलीटी और ऑनलाइन ब्यूटी कल्चर के भारी दबावों की चर्चा में बदल गई। कुछ दर्शकों ने उनके इस बदले हुए ट्रांसफॉर्मेशन का मजाक उड़ाया जबकि अन्य ने उनके इस फैसले की सराहना की।

    कई सालों से क्लैविकुलर लुक्मैक्सिंग कम्यूनिटी में सबसे आसानी से पहचाने जाने वाले लोगों में से हैं। इसमें वो अपनी फिजिकल अट्रैक्टिवनेस को इम्प्रूव करने के लिए बहुत ज्यादा एक्सपेरिमेंट करते हैं। अपने कंटेंट में क्लैविकुलर बहुत अधिक वर्कआउट, फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन और अच्छा दिखने के लिए कई तरह के एक्सपेरिमेंट करते हैं।

    तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में हुए भर्ती

    लेकिन इस साल की शुरुआत में सबकुछ अचानक से बदलने लगा। अप्रैल में एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या के बाद इन्फ्लुएंसर को अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर उनकी लाइफस्टाइल पर सवाल उठने शुरू हो गए।

    उन्होंने घटना पर विचार करते हुए अपने फॉलोअर्स से कहा, "अभी घर आया हूं। बहुत बुरा अनुभव था।" उन्होंने आगे कहा, "ये सभी पदार्थ सिर्फ सार्वजनिक रूप से सामान्य महसूस करने के लिए एक तरीका हैं, लेकिन जाहिर है कि यह कोई वास्तविक समाधान नहीं है।"

    खबरें और भी

    Clavo (1)

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

    उन्होंने आगे कहा, "आज रात का सबसे बुरा हिस्सा वह था जब मेरा चेहरा लाइफ-सपोर्ट मास्क से नीचे आया।" क्लैविकुलर ने जल्द ही स्पष्ट कर दिया कि वह नशीले पदार्थों का सेवन पूरी तरह से छोड़ना चाहते हैं। यह स्टेटमेंट उस क्रिएटर के लिए एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट है जो लंबे समय से केमिकल का इस्तेमाल शारीरिक बदलाव के लिए कर रहे हैं। इसके बाद से यूजर्स उनकी अभी की और पहले के टांसफॉर्मेशन की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं कि उनकी बॉडी में कितना बदलाव आ गया है।

    यह भी पढ़ें- The Mandalorian and Grogu Review: ना तो Star Wars जैसी चमक, ना ही रोमांच; कहां चूकी है फिल्म?