Tom Cruise की बेटी सूरी ने हटाया पिता का 'सरनेम', कानूनी तौर पर रिश्ता किया खत्म?
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज एक बार फिर से अपनी बेटी सूरी को लेकर चर्चा में आ गए हैं। ...और पढ़ें
-1785203476683_m.webp)
टॉम क्रूज की बेटी सूरी (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
सूरी ने पिता टॉम क्रूज से किया रिश्ता खत्म
सूरी ने हटाया अपने पिता का सरनेम
मां केटी होम्स के साथ रहती हैं सूरी
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मिशन इंपॉसिबल और टॉप गन जैसी मूवी फ्रेंचाइजी के दम पर फैंस का दिल जीतने वाले हॉलीवुड के सुपरस्टार टॉम क्रूज (Tom Cruise) अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते हैं। खासतौर पर उनकी बेटी सूरी को लेकर वह समय-समय सुर्खियां बटोरते हैं।
अब खबर आ रही है कि टॉम क्रूज और उनकी पूर्व पत्नी केटी होम्स की बेटी सूरी (Suri) ने अपने पिता से कानूनी तौर पर सारे रिश्ते खत्म कर दिए हैं और अपने नाम से क्रूज सरनेम भी हटा दिया है। पूरा मामला क्या, आइए जानते हैं-
सूरी ने हटाया पिता टॉम क्रूज का सरनेम
पेज सिक्स की रिपोर्ट के आधार पर ये बताया जा रहा है कि कानूनी सहारा लेकर सूरी ने अब आधिकारिक तौर पर अपने नाम के आगे से पिता और हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज का सरनेम हमेशा-हमेशा के लिए हटा दिया है। सूरी ने अपने नाम में आगे नोएल सरनेम यानी सूरी नोएल (Suir Noelle) कर लिया है।
यह भी पढ़ें- बाहर निकला पेट, चेहरे पर झुर्रियां और बिखरे बाल.... Tom Cruise को देख फैंस हैरान; शानदार है Digger का ट्रेलर

टॉम क्रूज की 20 वर्षीय बेटी सूरी करीब दो साल पहले चर्चा में आई थीं। जब उन्होंने लागुआर्डिया हाई स्कूल से ग्रेजुएशन सेरेमनी के पैम्फलेट में अपने पिता का सरनेम इस्तेमाल नहीं किया। सूरी लाइमलाइट से दूर रहना चाहती हैं और पैपराजी से बचना चाहती थीं, साथ ही अपनी अलग पहचान बनाना चाहती थीं। वह कॉलेज में एक नई पारी का आगाज करना चाहती थीं।
खबरें और भी
-1785204528208.jpg)
उस समय वक्त तमाम अंग्रेजी अखबार और वेब साइट में ये बताया गया था कि सूरी अपनी मां के मिडिल नेम 'नोएल होम्स' का इस्तेमाल करके एक बेटी के तौर पर मां के प्रति सम्मान दिखा रही थीं। लेकिन अब ये साफ हो गया है कि टॉम क्रूज और उनकी बेटी सूरी के बीच अब कोई भी संबंध नहीं बचा है।
7 साल की थीं सूरी जब हुआ पैरेंट्स का तलाक
केटी होम्स टॉम क्रूज की तीसरी पत्नी रहीं, उससे पहले टॉम ने मिमी रोजर्स और निकोल किडमैन संग दो शादियां और रचाई थीं। साल 2006 में केटी और टॉम ने एक दूसरे को अपना हमसफर चुना। केटी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं और 6 साल बाद 2012 में टॉम और उनका तलाक हो गया। उस वक्त सूरी की उम्र महज 7 साल की थी। बता दें कि आने वाले समय में टॉम क्रूज फिल्म टॉप गन की तीसरी किस्त में नजर आएंगे।