कौन हैं भारत से ताल्लुक रखने वालीं Geeta Gandbhir? 2 फिल्मों ने Oscars 2026 के नॉमिनेशन में बनाई जगह
ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'होमबाउंड' भले ही ऑस्कर में अपनी जगह न बना पाई हो, लेकिन इंडियन ओरिजिन की अमेरिकन फिल्ममेकर गीता गंधबीर की 2 फिल्म ...और पढ़ें

ऑस्कर 2026 में गीता गंधबीर की फिल्मों का दबदबा/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ऑस्कर 2026 का आयोजन जल्द ही होने वाला है। एक तरफ जहां ईशान खट्टर की फिल्म होमबाउंड एकदम करीब पहुंचकर टॉप 15 नॉमिनेशन लिस्ट से बाहर हो गई, तो वहीं दूसरी तरफ इंडियन ओरिजिन की फिल्ममेकर गीता गंधबीर की दो फिल्मों ने हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर देते हुए बेस्ट 15 फिल्मों के नॉमिनेशन में अपनी जगह बना ली है। कौन हैं गीता गंधबीर जिनकी 2 फिल्मों ने ऑस्कर 2026 के नॉमिनेशन में अपना दबदबा बनाया है, नीचे पढ़ें डिटेल्स:
कौन हैं गीता गंधबीर?
गीता गंधबीर का जन्म 1970 में बॉस्टन में हुआ था। 60 के दशक में उनके पिता इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए अमेरिका गए थे और वहीं सेटल हो गए। उनकी मां ललिता भी 1965 में वहीं सेटल हो गईं। बॉस्टन में पली-बढ़ी गीता के दो भाई-बहन हैं।
यह भी पढ़ें- इस फिल्म को Oscar 2026 के नॉमिनेशन में जगह न मिलने से नाराज फैंस, किसका चला सिक्का कौन हुआ फेल, देखें लिस्ट
गीता के भाई अश्विन भी फिल्ममेकर हैं और उनकी बहन उना अलास्का में उच्च न्यायालय की न्यायाधीश हैं। गीता गंधबीर की रुचि फिल्मों की तरफ तब ज्यादा बढ़ी, जब वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थीं, जहां उनकी मुलाकात स्पाइक ली से हुई और वहीं से उनके साथ जुड़कर उन्होंने अपनी फिल्ममेकिंग की जर्नी शुरू की। बतौर फिल्ममेकर काम करने से पहले गीता फिल्म एडिटर के तौर पर काम कर चुकी हैं, जहां उनकी फिल्मों को नॉनफिक्शन प्रोग्रामिंग कैटेगरी में आउटस्टैंडिंग पिक्चर एडिटिंग के लिए दो एमी अवॉर्ड्स मिले।
गीता गंधबीर की दो फिल्मों ने ऑस्कर में बनाई जगह
जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि गीता गंधबीर ने ऑस्कर में डॉक्यूमेंट्री फिल्मों की रेस में जगह बनाई है, उन्हें दो अलग-अलग फिल्मों के लिए नॉमिनेशन मिला है। उनकी फिल्म 'द परफेक्ट नेबर' जहां बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में शामिल हुई, तो वहीं 'डेविल' को 'बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट' के लिए नॉमिनेट किया गया।
कब होंगे ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026?
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स की बात की जाए तो इसका आयोजन रविवार को 15 मार्च 2026 में होगा। इसका आयोजन लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा। इस अवॉर्ड शो की मेजबानी की कमान कोनन ओ'ब्रायन ने किया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।