Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    37 साल पहले टीवी पर पहली बार आई थी Ramayan, 400 ऑडिशन के बाद मिले थे 'रावण'

    Updated: Wed, 29 May 2024 06:00 AM (IST)

    छोटे पर्दे पर रामानंद सागर का माइथोलॉजिकल शो Ramayan काफी ज्यादा प्रचलित हुआ था। 37 साल पहले दूरदर्शन पर टेलीकास्ट होने वाले इस धारावाहिक को लेकर आज भी सुर्खियों का बाजार काफी गर्म रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामायण में रावण (Ramayan Ravan) का किरदार अदा करने वाले दिवंगत अभिनेता अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) की कास्टिंग 400 ऑडिशन के बाद हुई थी।

    Hero Image
    रामायण के लिए ऐसे चुने गए अरविंद त्रिवेदी (Photo Credit-Jagran)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामायण (Ramayan) दूरदर्शन का पहला माइथोलॉजिकल शो माना जाता है। निर्देशक रामानंद सागर ने जिस तरह से इस धारावाहिक को तैयार किया, उसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। रामायण में हर एक किरदार की कास्टिंग काफी बढ़े स्तर पर की गई थी। फिर चाहें वो भगवान राम, हनुमान जी और माता सीता का किरदार क्यों न हो। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ठीक उसी तरह से रावण की भूमिका लिए भी मेकर्स ने खास प्लानिंग की और लगभग 400 ऑडिशन के अरविंद त्रिवेदी के रूप में रामानंद को अपनी रामायण के लिए लंकेश की प्राप्ती हुई। आइए रामायण (Ramayan Ravan) में उनकी एंट्री को लेकर विस्तार से जानते हैं।

    खास थी अरविंद त्रिवेदी की रामायण में कास्टिंग

    दूरदर्शन की रामायण में अरुण गोविल जैसे अभिनेता को भगवान राम की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। लेकिन जिस तरह से अरविंद त्रिवेदी ने लंकापति रावण का किरदार अदा किया, उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। आज बेशक अरविंद हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन रामायण के रावण के तौर पर उन्हें आज भी याद किया जाता है। 

    ये भी पढ़ें- Ramayan के बाद Arun Govil के करियर पर लगा था ग्रहण, कमर्शियल फिल्मों में काम मिलना हो गया था बंद

    रामायण में उनकी कास्टिंग काफी रोचक रही थी, जिसका खुलासा उन्होंने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में किया था। मैंने गुजराती फिल्मों में काम किया था और रामानंद सागर ने वो फिल्में देखीं थी। जिसकी वजह से उनको मेरे अभिनय के बारे में जानकारी थी। गुजराती फिल्मों के कारण ही मुझे रामायण में काम मिला। 

    400 से ज्यादा लोग रावण के किरदार के लिए ऑडिशन देने आए थे। लेकिन राम जी की दया से मुझे ये रोल मिला। प्रभु का धन्यवाद है, जो मैं इस भूमिका के लिए चुना गया। 

    असल जिंदगी में सच्चे शिव भक्त थे अरविंद

    बेशक छोटे पर्दे पर अरविंद त्रिवेदी ने रामायण के रावण के किरदार को अमर किया। लेकिन असल जिदंगी में वह सच्चे  शिव भक्त थे। वह निरंतर भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना करते थे। एक शिव भक्त होकर रावण की भूमिका निभाकर अरविंद ने एक नई मिसाल कायम की थी। क्योंकि रावण भी सबसे बड़ा शिव भक्त माना जाता था। 

    अरविंद ने की 250 से ज्यादा फिल्में  

    सिर्फ रामायण टीवी सीरियल ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी अरविंद ने अपने अभिनय की छाप छोड़ी थी। उन्होंने बताया था- मैंने अपने एक्टिंग करियर में करीब 250 से अधिक फिल्में की थीं, जिनमें ज्यादातर गुजराती मूवीज और प्रेम बंधन जैसी कई हिंदी फिल्में शामिल हैं। 

    सांसद भी रहे थे अरविंद 

    रामायण के बाद अरविंद त्रिवेदी पर रियल लाइफ में भी भगवान राम की कृपा बरसी। उन्होंने बताया कि रामायण के बाद मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई। गुजरात की सांबरकाठा लोकसभा सीट से मैंने चुनाव लड़ा और उसमें भारी बहुमत से जीत हासिल कर सांसद बना। 

    ये भी पढ़ें- Ramayan के राम के लिए रिजेक्ट हो गए थे Arun Govil, शूटिंग शुरू होने के बाद ऐसे पलट गया पूरा पासा