'सैराब' में होगी कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी के साथ करेंगे रोमांस; शो में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट
स्टार प्लस के शो 'सैराब' में अभिनेता कृष्णा कौल की एंट्री होने वाली है, जहां वह मदिराक्षी मुंडले के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। ...और पढ़ें

सैराब में होगी कृष्णा कौल की एंट्री
HighLights
कृष्णा कौल की 'सैराब' में नई एंट्री
मदिराक्षी मुंडले संग करेंगे ऑन-स्क्रीन रोमांस
शो में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट और ड्रामा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी की दुनिया में इन दिनों कई शोज धमाल मचा रहे हैं और इसी में से एक नाम है सैराब का। जी हां, स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे इस शो में इन दिनों कई ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। अब लीजिए शो में एक ई एंट्री हो रही है और उस एंट्री का नाम है कृष्णा कौल। शो में अब नए अभिनेता कृष्णा कौल दिखने वाले हैं।
कृष्णा कौल के आने से आएगा ट्विस्ट
टीवी के जाने माने एक्टर अभिनेता कृष्णा कौल (Krishna Kaul) कुमकुम भाग्य से पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब वह स्टार प्लस के 'सैराब' (Sairab) में मदिराक्षी मुंडले के साथ रोमांस करते हुए नजर आएंगे। टेलीविजन और ओटीटी पर अपने दमदार अभिनय से लाखों दिल जीत चुके कृष्णा अब नए अंदाज में दिखने वाले हैं।

शो में मदिराक्षी के साथ उनकी नई ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री प्यार, जज्बात और रोमांस से भरपूर होगी, जो दर्शकों का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। 'सैराब' शुरूआत से ही दर्शकों के बीच लाइमलाइट बटोर रहा है। इशान और नयनिका की दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी पहले ही दर्शकों को भा रही है। अब शो में कृष्णा की एंट्री से बहुत कुछ होने वाला है।
शो का हिस्सा बनने पर खुश हुए कृष्णा
'सैराब' का हिस्सा बनने पर अपनी कृष्णा कौल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा,
"मैं सैराब परिवार का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। दर्शकों ने इस शो को अब तक जितना प्यार दिया है, वह सचमुच शानदार है। ऐसी कहानी का हिस्सा बनना, जिसने इतने खूबसूरत तरीके से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है, मेरे लिए जितना रोमांचक है, उतनी ही बड़ी जिम्मेदारी भी है। मैं हमेशा से मदिराक्षी मैम के काम का फैन रहा हूं। वह वाकई में कमाल की एक्ट्रेस हैं। मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर काफी एक्साटइटेड हूं। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि हर शो आपकी जिंदगी में किसी न किसी खास वजह से आता है और सैराब मेरे अभिनय सफर का एक अहम पड़ाव है।
इसके साथ ही कृष्णा ने बताया कि, उनके किरदार में कई परतें होने वाली है। शो में उनके आने से ड्रामा, रोमांस और कहानी में आने वाले कई दिलचस्प मोड़ होंगे, जो शो को और दिलचस्प बनाने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि, सैराब हर रोज शाम साढ़े सात बजे स्टारप्लास और इसके अलावा यह शो जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है।