'बिग बॉस में मैंने उसे...',Akanksha Chamola के गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह आई सामने, फैंस हो जाएंगे शॉक्ड!
आकांक्षा चमोला ने गौरव खन्ना संग जब अपनी 10 साल की शादी तोड़ने की घोषणा की तो हर कोई हैरान रह गया। अब खुद एक्ट्रेस ने दोनों के तलाक होने की वजह बताई है ...और पढ़ें

गौरव खन्ना से तलाक की वजह का आकांक्षा ने किया खुलासा/ फोटो- Instagram

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लॉकअप सीजन 2 (Lock Upp 2) में पहले हफ्ते में ही टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने ऐसा खुलासा किया, जिससे गौरव खन्ना के फैंस को तगड़ा झटका लगा। उन्होंने बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे थे। हालांकि, प्रोफेशनल मोमेंट पर वह एक-दूजे को पूरी तरह से सपोर्ट करते रहे। यह सीक्रेट आकांक्षा ने लॉकअप में एंट्री के दौरान बताया था।
इस बीच ही इंटरनेट पर एक कमेंट वायरल हो रहा है, जिसे आकांक्षा चमोला के पिता का बताया जा रहा था। अब इंटरनेट पर मची इस खलबली के बीच खुद आकांक्षा ने बताया है कि वह गौरव खन्ना से अलग क्यों हो रही हैं।
गौरव खन्ना को नहीं दे पा रही थीं खुशी
आकांक्षा चमोला (Akanksha Chamola) ने लॉकअप सीजन 2 के बीते एपिसोड में श्रेया कालरा से बातचीत के दौरान गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह बताते हुए कहा, "जब मेरी गौरव से शादी हुई थी, तो मैंने उसे मना किया था कि मैं मां नहीं बनना चाहती और उस वक्त वो भी मान गया था। हालांकि, उस समय तक मैं मन में सोचती थी कि चल जब वक्त आएगा तब डिस्कवर करेंगे।"
आकांक्षा ने आगे कहा, "हालांकि, धीर-धीरे मुझे यह एहसास हुआ कि मैं जिंदगी भर मां बनना ही नहीं चाहती हूं और मैंने कई बार ये एहसास किया कि गौरव के अंदर बच्चे की चाहत थी। बिग बॉस में भी कई बार उसे बच्चे की चाहत बताते हुए मैंने देखा है। तो मुझे यही लगता था कि मैं उसकी खुशी क्यों छीनू, उसे पूरा हक है कि उसे वो मिले जो उसकी चाहता है।"
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- 'आकांक्षा को विलेन बनाने...', Gaurav Khanna पर बरसे ससुर, 'बच्चे' को लेकर बिगड़ा दोनों का रिश्ता?
-1782788917532.jpg)
बिग बॉस में गौरव खन्ना ने किया था खुलासा
आकांक्षा की ये बात सुनकर जब श्रेया कलाकार ने उन्हें ये कहा कि अगर बेबी पैदा नहीं करना तो आप एडॉप्ट भी कर सकती हो? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा, "मेरे अंदर मदर इंस्टिक्ट नहीं हैं और न मैं इस जिम्मेदारी के लिए तैयार हूं। मैं अपनी जिंदगी में फ्री रहना चाहती हूं।" इसी एपिसोड के दौरान उन्होंने ये भी बताया कि इस सीक्रेट के बाहर आने का इफेक्ट दो परिवारों पर पड़ने वाला है।

आपको बता दें कि जब गौरव खन्ना(Gaurav Khanna) बिग बॉस के घर में थे, तो प्रणित मोरे के भांजे को देखकर 'अनुपमा' के 'अनुज' ने ये इच्छा जताई थी कि वह पिता बनना चाहते हैं, लेकिन उनकी पत्नी रेडी नहीं है। इस कारण आकांक्षा चमोला को बाहर काफी ट्रोल भी किया गया था। गौरव और आकांक्षा की शादी 24 नवंबर 2016 में हुई थी। उस वक्त उनकी उम्र सिर्फ 24 साल थी।