Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Anjali Arora: ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर अंजलि अरोड़ा ने दिया लाखों का गिफ्ट, फैंस को याद आए मुनव्वर फारूकी

    Updated: Wed, 21 Feb 2024 03:52 PM (IST)

    अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी रखी। जहां उन्होंने दोस्तों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया। आकाश संसलवाल के लिए रखी गई इस पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा गिफ्ट को लेकर हो रही है। अंजलि अरोड़ा ने पार्टी में ब्वॉयफ्रेंड पर प्यार तो लुटाया ही साथ में एक खास तोहफा भी दिया।

    Hero Image
    ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे पर अंजलि अरोड़ा ने दिया लाखों का गिफ्ट, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा को चर्चा में रहने के लिए किसी वजह की जरुरत नहीं है। रील्स की दुनिया में वो पहले ही जानी- मानी शख्सियत हैं। रही- सही कसर रियलिटी शो लॉक अप ने पूरी कर दी। वहीं, अब वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को लेकर खबरों में बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंजलि अरोड़ा ने हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड आकाश संसलवाल के बर्थडे पर एक ग्रैंड पार्टी रखी। जहां उन्होंने दोस्तों के साथ इस खास दिन को सेलिब्रेट किया।

    यह भी पढ़ें- Munawar Faruqui ने विक्की जैन का खोला राज, बार-बार बिलासपुर जाने का बताया सच, 'कहा- दूसरी वाली के पास...'

    ब्वॉयफ्रेंड के बर्थडे को बनाया स्पेशल

    आकाश संसलवाल के लिए रखी गई इस पार्टी में सबसे ज्यादा चर्चा गिफ्ट को लेकर हो रही है। अंजलि अरोड़ा ने पार्टी में ब्वॉयफ्रेंड पर प्यार तो लुटाया ही, साथ में एक खास तोहफा भी दिया, जिसकी कीमत लाखों रुपये में है। आइए जानते हैं, इन्फ्लुएंसर ने आखिर ऐसा क्या गिफ्ट कर दिया कि खबरों में आ गई हैं....

    अंजलि ने दिया क्या गिफ्ट

    अंजलि अरोड़ा ने आकाश संसलवाल के साथ उनके बर्थडे बैश की कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। जहां उन्होंने बर्थडे गिफ्ट के साथ भी पोज किया। अंजलि ने बर्थडे पर ब्वॉयफ्रेंड को स्विटजरलैंड के फेमस लग्जरी ब्रांड राडो की घड़ी गिफ्ट की। इस मेन्स वॉच की कीमत 2 लाख रुपये बताई जा रही है।

    मुनव्वर फारूकी की हुई चर्चा

    ब्वॉयफ्रेंड के लिए अंजलि अरोड़ा के इस प्यार को देखकर उनके फैंस बेहद इम्प्रेस हुए। सोशल मीडिया पर इन्फ्लुएंसर की खूब तारीफ हो रही है। वहीं, कुछ लोगों को मुनव्वर फारुकी भी याद आ गए। पोस्ट के कमेंट सेक्शन ने कई यूजर्स ने कॉमेडियन को लेकर रिएक्ट किया।

    यह भी पढ़ें- Mannara Chopra को तहलका ने गिफ्ट किया 40 लाख का तोहफा, फैंस बोले- 'दिल से रिश्ते तो सिर्फ इसने बनाए हैं'

    View this post on Instagram

    A post shared by Anjali Arora (@anjimaxuofficially)

    बिग बॉस में उछला अंजलि का नाम

    अंजलि अरोड़ा और मुनव्वर फारूकी का नाम लॉक-अप के दौरान जुड़ा था। इस शो को कंगना रनोट ने होस्ट किया था। वहीं, मुनव्वर फारुकी विनर रहे थे। इसके अलावा हाल ही में खत्म हुए सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 17 के दौरान भी अंजलि अरोड़ा का नाम सुनने को मिला था, जिसके विनर मुनव्वर फारूकी बने थे।