Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss की एक्ट्रेस को CID में लाश बनने के लिए मिलते थे 3000 रुपये, बोलीं- 'लोग पहचानते नहीं...'

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 05:53 PM (IST)

    बिग बॉस फेम एक्ट्रेस ने राजीव खंडेलवाल के शो में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। उन्होंने बताया कि CID में लाश का रोल करने के लिए उन्हें प्रतिदिन 30 ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट अर्चना गौतम (Archana Gautam) अपने स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए इमोशनल हो गईं। एक्ट्रेस हाल ही में राजीव खंडेलवाल के शो तुम हो ना में आई थीं जब उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया।

    अर्चना ने बताया कि उनके शुरुआती प्रोजेक्ट्स में से एक पॉपुलर शो 'CID' था। इस शो में उन्होंने कई बार डेड बॉडी का रोल प्ले किया था और इसके लिए उन्हें एक दिन के 3000 रुपये मिलते थे।

    यह भी पढ़ें- 'कर्दाशियन के घर पैदा...' Tejasswi को प्रपोज करने के तरीके पर ट्रोल हुए थे करण कुंद्रा, एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब

    सांस रोकरकर स्ट्रेचर पर लेटती थीं एक्ट्रेस

    उन्होंने कहा,'ऐसा सब लोग सोचते हैं बहुत आसान होती है चीज इंडस्ट्री में, एक दिन से काम मिल जाता है। असल में मेरा सच आधे लोगों ने नहीं जाना है कि मैंने क्या किया है। मेरा तीसरा सीरियल था सीआईडी, तो आपको पता है उसमें एक लाश का रोल था और मुझे वो करना था और मुझे प्रति दिन इसके लिए 3000 रुपये मिल रहे थे। तो सीआईडी में वो थे ना सीनियर, मैं लेटी हुई थी।'

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Sony LIV (@sonylivindia)

    एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'एपिसोड में मुझए आंखें बंद करके, सांस रोककर कभी जमीन तो कभी स्ट्रेचर पर लेटना पड़ता था, एक बेजान शरीर या लाश की तरह। सीनियर आकर मेरी आंख खोल के देखते थे। अब मुझे तो आदत नहीं है भाई मुर्दा होने की, तो मतलब समझ रहे हो आप, मैंने वो तक देखा है, तो मैं सोचती हूं मैंने बहुत छोटे-छोटे रोल किये हैं, बहुत सारे टीवी सीरियल में।'

    Archana

    अर्चना गौतम सिंह बिग बॉस 16 में नजर आई थीं। उनकी बेबाक शख्सियत, खरी-खोटी सुनाने की आदत और मनोरंजक उपस्थिति ने उन्हें इस सीजन की सबसे चर्चित प्रतियोगियों में से एक बना दिया था। इसके बाद वो खतरों के खिलाड़ी 13 में भी नजर आईं थीं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 16 फेम इस एक्ट्रेस को Raghav Chadha पर था क्रश, बोलीं- 'फिर उसने शादी कर ली...'