Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामायण के 'रावण' अरविंद त्रिवेदी के निधन से दुखी हुए 'राम' अरुण गोविल, बताया रियल लाइफ में कैसा था स्वभाव

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Wed, 06 Oct 2021 03:42 PM (IST)

    Ravan Arvind Trivedi Death अस्सी के दौर में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामायण धारावाहिक में रावण के किरदार को अरविंद त्रिवेदी ने जिस ढंग से जीया वैसा करिश्मा कोई दूसरा कलाकार नहीं कर पाया। आज भी जब रावण की बात चलती है तो ज़हन में अरविंद त्रिवेदी ही आते हैं।

    Hero Image
    Arun Govil as Ram and Arvind Trivedi As Raavan. Photo- Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। कैसा अजीब संयोग है। दशहरा का त्योहार रावण पर राम की विजय के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है, जो देश की संस्कृति से जुड़ा हुआ है। यही वजह है कि रामानंद सागर की रामायण आज भी देश के बड़े हिस्से में बेहद लोकप्रिय है। मगर, बुधवार को रामायण के एक अहम पात्र रावण ने हमेशा के लिए आंखें मूंद लीं। दशहरे से दस दिन पहले छोटे पर्दे के दशानन यानी अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कांदिवली इलाके में स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    रामायण धारावाहिक में रावण का किरदार भाकर लोगों के दिलों में समाये अरविंद त्रिवेदी का जाना मनोरंजन जगत के लिए भी दुखदायी ख़बर है। संगी-साथी और चाहने वाले अरविंद त्रिवेदी को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। रामायण में राम का किरदार निभाने वाले कलाकार अरुण गोविल ने अरविंद त्रिवेदी के निधन पर कहा कि वो सामान्य जीवन में बेहद सरल स्वभाव के इंसान थे। अपने ट्वीट में अरुण ने लिखा- ''आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक,धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।''

    अस्सी के दौर में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए रामायण धारावाहिक में रावण के किरदार को अरविंद त्रिवेदी ने जिस ढंग से जीया, वैसा करिश्मा कोई दूसरा कलाकार नहीं कर पाया। धारावाहिकों और फ़िल्मों में तमाम कलाकारों ने रावण के किरदार को निभाया है, मगर आज भी जब रावण की बात चलती है तो ज़हन में अरविंद त्रिवेदी ही आते हैं। पिछले साल जब कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान रामायण का पुन: प्रसारण हुआ तो टीवी पर एपिसोड देखते हुए उनकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं। 

    बता दें, इसी साल मई में उनके निधन की अफ़वाह उड़ी थी, तब लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने इन ख़बरों का खंडन किया था। 

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

    अरविंद त्रिवेदी गुजराती मनोरंजन इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार थे। लगभग 40 साल के करियर में उन्होंने कई फ़िल्मों और धारावाहिकों में काम किया था। 1987-88 में रामायण के प्रसारण के समय उनकी उम्र 49 साल थी। रामायण के अलावा अरविंद त्रिवेदी ने विक्रम और बेताल और विश्वामित्र धारावाहिकों में भी काम किया था। इन दोनों में अरुण गोविल ने मुख्य भूमिकाएं निभायी थीं। लंबे समय से बीमार चल रहे 83 साल के अरविंद त्रिवेदी का निधन 5 अक्टूबर की रात दिल का दौरा पड़ने से हुआ था।