Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    62 करोड़ दर्शकों तक पहुंचने वाली 'अयोध्या की रामलीला' अब दिल्ली में, आयोजकों ने क्यों लिया बड़ा फैसला?

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 09:22 PM (IST)

    अयोध्या की प्रसिद्ध रामलीला अब 10 से 20 अक्टूबर तक दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित होगी। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अयोध्या में सात साल का समय बिताने के बाद मशहूर कलाकारों से सजी 'अयोध्या की रामलीला' (Ayodhya Ki Ramleela) इस साल से दिल्ली में आयोजित की जाएगी। 10 से 20 अक्टूबर तक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में 11 दिन के कार्यक्रम में मशहूर कलाकार पहली बार राजधानी में अपनी प्रस्तुति देंगे।

    क्यों लेना पड़ा फैसला?

    ऐसा क्यों किया गया और ये फैसला किस लिए लेना पड़ा। इस बदलाव के बारे में बताते हुए आयोजक सुभाष मलिक ने हिन्दुस्तान टाइम्स के हवाले से बताया कि रामलीला को दिल्ली ले जाया जा रहा है क्योंकि दशहरा के समय अयोध्या में आने वाले तूफान अक्सर इसके लाइव प्रसारण में बाधा डालते हैं।

    दूसरा चरण भी किया जाएगा आयोजित

    सुभाष मलिक ने कहा,'ऐसा लॉजिस्टिक्स से जुड़ी वजहों से किया गया है। यह रामलीला अपनी बहुत बड़ी पहुंच के लिए जानी जाती है क्योंकि इसे नेशनल टेलीविजन के साथ-साथ लोकल केबल और यूट्यूब पर भी दिखाया जाता है, और 50 देशों में लगभग 62 करोड़ लोग इसे देखते हैं। लेकिन अयोध्या में इसके रेगुलर दर्शकों को इसे देखने का मौका मिल सके, इसलिए हमारा मकसद है कि 15 जनवरी से अयोध्या में इसका दूसरा चरण आयोजित किया जाए। ठीक वैसे ही जैसे हमने 2024 में अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के समय किया था।'

    Ramayana (14)

    कौन निभाएगा राम-सीता का किरदार?

    कोविड-19 महामारी के दौरान शुरू हुए इस प्रोडक्शन में एक्टर और सांसद रवि किशन एक बार फिर राम की भूमिका में नजर आएंगे। मलिक कहते हैं,'इससे पहले, दो मिस इंडिया यूनिवर्स - मानिका विश्वकर्मा (2025) और रिया सिंघा (2024) अलग-अलग सालों में सीता का किरदार निभा चुकी हैं। इस साल भी हम इस भूमिका के लिए उतने ही लोकप्रिय नाम को शामिल करने की उम्मीद कर रहे हैं।'

    खबरें और भी

    Ramayana (16)

    मुख्य किरदारों के अलावा, अरुण बख्शी रावण का किरदार निभाएंगे, जबकि पुनीत इस्सर परशुराम, विंदु दारा सिंह शिव, रजा मुराद अहिरावण और राजा जनक, अवतार गिल नारद मुनि और वेद सागर लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। मनोज तिवारी, राकेश बेदी और राहुल बुच्चर भी कुछ खास एपिसोड में अहम भूमिकाएं निभाएंगे।

    यह भी पढ़ें- Ramayana के म्यूजिक राइट्स को लेकर हुई सबसे बड़ी डील, 75 करोड़ में इस कंपनी ने किया सौदा

    यह भी पढ़ें- लो आ गई डेट! 4000 करोड़ी Ramayana का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज, ब्रह्म मुहूर्त पर दर्शन देंगे 'श्रीराम'