Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 19 Contestants: सलमान खान के शो में होगी इन कंटेस्टेंट्स की एंट्री, ऑलमोस्ट कंफर्म है इनका नाम

    Updated: Tue, 29 Jul 2025 08:27 PM (IST)

    विवादित रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 19 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में जारी टीजर के बाद से ही शो चर्चा में है। 18 साल बाद शो के लोगो में बदलाव किया गया है। इस बीच शो के कन्फर्म सदस्यों की लिस्ट सामने आ गई है।

    Hero Image
    सलमान खान के शो को मिले 10 कन्फर्म कंटेस्टेंट्स (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस की चर्चा अक्सर इसके प्रशंसकों के बीच चलती है। इन दिनों सलमान खान के इस शो के अपकमिंग सीजन का सभी को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में जियो हॉटस्टार पर एक टीजर शेयर किया, जिसके साथ ही बिग बॉस 19 की घोषणा हो गई। मेकर्स शो के लिए पहले ही पॉपुलर सितारों को अप्रोच करना शुरू कर चुके हैं। 18 साल बाद शो के लोगो में बदलाव किया गया है। इस बीच शो का हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिग बॉस 19 से कई बॉलीवुड और टीवी सितारों का नाम जुड़ चुका है, लेकिन मल्लिका शेरावत से लेकर राम कपूर जैसे सितारों ने इसमें ना जाने की इच्छा जाहिर की है। इस बीच अब चर्चा में उन स्टार्स का नाम आ गया है, जो सलमान खान के शो के लिए लगभग फाइनल हो गए हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    बिग बॉस 19 को मिले 10 कन्फर्म कंटेस्टेंट्स 

    बिग बॉस ताजा खबर के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में 10 कन्फर्म कंटेस्टेंट के नाम के बारे में बताया गया है। इन कंटेस्टेंट्स के नाम के सामने आने के बाद बिग बॉस लवर्स एक्साइटेड हो गए हैं।

    यह भी पढ़ें- सीरियल बंद, Bigg Boss 19 में एंट्री... गम में है TV एक्ट्रेस, सलमान खान के शो में आने पर तोड़ी चुप्पी

    वीडियो में बताया गया है कि सलमान खान के शो के लिए पहना कन्फर्म नाम खुशी दुबे का है। वहीं, दूसरा नाम रिबेल किड यानी अपूर्वू मुखीजा का है, जो अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में उन्हें द ट्रेटर्स में देखा गया था। तीसरा नाम गौरव खन्ना का है। इसके अलावा, चौथा कंफर्म कंटेस्टेंट एक्ट्रेस भाविका शर्मा है। वहीं, पांचवा नाम एक्ट्रेस धनश्री वर्मा का है।

    एल्विश यादव के दोस्त की भी हो सकती है एंट्री

    छठे नाम की बात करें, तो यह मिस्ट फैजू का है। वहीं, 7वां नाम टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबेर का है। इसके अलावा, 8वां नाम धीरज धूपर का है। 9वें नंबर पर चित्रांशी ध्यानी का नाम है और 10वां नाम हुनर हाली का है। हालांकि, अभी इनमें से किसी के नाम की भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

    रिपोर्ट में इस बात की जानकारी भी दी गई कि बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव का एक खास दोस्त भी इस सीजन का हिस्सा बन सकता है। पिछले सीजन में उनका दोस्त रजत दलाल नजर आया था। फिलहाल एल्विश के दोस्त का नाम सामने नहीं आया है, जो इस सीजन का हिस्सा बनेगा।

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 का हिस्सा नहीं बनेंगी बॉलीवुड की ये पॉपुलर एक्ट्रेस, बोलीं- 'मैं कभी भी...'