Amaal Malik पर बैड टच का आरोप लगाकर बुरा फंसीं Nehal Chudasama, लोगों ने कंटेस्टेंट की दिखाई असलीयत
Bigg Boss 19 फेमस मॉडल नेहल चुडासमा (Nehal Chudasama) ने हालिया टास्क में अमाल मलिक (Amaal Malik) पर गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया। इसके बाद सिंगर इमोशनल हो गए। अब सोशल मीडिया पर लोग नेहल को बुरी तरह लताड़ लगा रहे हैं और उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेहल चुडासमा बिग बॉस सीजन 19 (Bigg Boss Season 19) की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट बनकर उभरी हैं। सबसे ज्यादा वह अपनी लड़ाई के लिए लाइमलाइट बटोर रही हैं। कभी दाल या चावल को लेकर उनका झगड़ा हो रहा है तो कभी उन पर फरहाना भट्ट को भड़काने के लिए सुनाया गया।
अब नेहल चुडासमा ने सिंगर और को-कंटेस्टेंट अमाल मलिक (Amaal Malik) पर गंभीर आरोप लगाया है। कैप्टेंसी टास्क में नेहल ने अमाल पर उन्हें गलत तरीके से छूने का इल्जाम लगाया जिसके बाद सिंगर इमोशनल हो गए।
हुआ यूं कि बिग बॉस सीजन 19 के बीते एपिसोड में कैप्टेंसी टास्क हुआ। कंटेस्टेंट्स को टीम रेड और ब्लू में डिवाइड किया गया। दोनों ही टीम से दो-दो कंटेस्टेंट्स को राइटर और डस्टर बनाया गया। ब्लू टीम में नेहल राइटर थीं और अमाल रेड टीम में थे और डस्टर बनकर उनका नाम मिटा रहे थे जो शो में रहने लायक नहीं हैं।
नेहल के आरोप के बाद रो दिए अमाल
नेहल जहां बोर्ड में नाम लिख रही थीं, वहीं अमाल उसे मिटाने की कोशिश में लगे हुए थे। दोनों के बीच धक्का-मुक्की हुई। इस बीच नेहल बुरी तरह से रोने लगीं और अमाल पर उन्हें गलत तरीके से टच करने का आरोप लगाया। अमाल ने बार-बार नेहल से सॉरी कहा, लेकिन नेहल ने सीन क्रिएट किया। वह जीशान से बात करते हुए रो दिए और बोले कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। ज्यादातर घरवालों ने अमाल का साथ दियाा। यहां तक कि गौरव और तान्या ने यह भी कहा कि उन्हें सॉरी बोलने की जरूरत नहीं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: 'पापा हमेशा बैंड बजा देते...' अमाल मलिक ने परिवार पर की बात, बताया किसके हैं सबसे करीब
लोगों ने नेहल को लगाई क्लास
सिर्फ घरवाले ही नहीं, बल्कि बाहर फैंस भी अमाल मलिक के सपोर्ट में उतर आए हैं। लोग नेहल का वो वीडियो शेयर कर रहे हैं जिसमें वह टास्क में अमाल के ऊपर चढ़ रही हैं। कुछ ने उन्हें वुमन कार्ड खेलने पर लताड़ लगाई है। एक ने कहा, "जब नेहल ने उसे हिट किया, तब भी अमाल शांत था। उन्होंने दोबारा उन पर इल्जाम लगाया लेकिन उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। झूठा इल्जाम कभी-कभी मासूम जिंदगी को बर्बाद कर देता।"
Amaal stayed calm even when Nehal hit him. She accused him again, but he did nothing wrong. False blame can destroy an innocent life ❤️🩹#AmaalMallik • #BiggBoss19 • #BB19 pic.twitter.com/5BCCblhGGD
— Zҽɳυx (@Zenux37) September 11, 2025
SHAME ON NEHAL
नेहल जैसी लड़की समाज में हानिकारक है।
STAY STRONG AMAAL, People are watching❤️🩹#BiggBoss19 #AmaalMalik pic.twitter.com/Y0RLLhv59g
— मुकेश ईशराण (@eshran75583) September 12, 2025
Like Seriously Nehal ? 🙄
Intentionally?
Stop Playing like Shit.. every time Crying Crying Crying 🤧🤧
Well Played #AmaalMalik Tumne kuch Galat Nhi kiya so No Need to be apologetic.#BiggBoss19 #BB19 #NehalChudasama pic.twitter.com/QmToLRPH85 pic.twitter.com/CEWwdgzM3r
— 𝘚αηу🍂 (@its_SanyHere) September 11, 2025
Where is all the talk about consent now? Women like Nehal make it harder for real issues to be taken seriously. Using the ‘woman card’ like this is just wrong and only hurts real feminism. So disappointing.#AmaalMallik #NehalChudasama pic.twitter.com/UdVmAOBA8s
— crystal (@swapna_majji) September 11, 2025
एक यूजर ने कहा, "अब सहमति पर इतनी बातें कहां हैं? नेहल जैसी औरतें असल मुद्दों को गंभीरता से लेना मुश्किल बना देती हैं। इस तरह 'वुमन कार्ड' का इस्तेमाल करना बिल्कुल गलत है और इससे असली नारीवाद को ही ठेस पहुंचती है। बहुत निराशाजनक है।" एक ने कहा, "सच में नेहल? जानबूझकर? प्लीज इतना गंदा मत खेलो। हर समय रोना, रोना, रोना। अमाल मलिक ने अच्छा खेला। तुमने कुछ गलत नहीं किया। इसलिए माफी मांगने की जरूरत नही।" एक ने कहा कि नेहल जैसी लड़की समाज में हानिकारक।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: बसीर-कुनिका के बाद इस कंटेस्टेंट के हाथ लगी बिग बॉस की सत्ता, नया कैप्टन बन नाक में करेगा दम!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।