Bigg Boss 20: सलमान के शो में धमाल मचाएंगे ये सितारे, मस्ती और ड्रामा का भरपूर डोज; Ex-Contestant भी होंगे हिस्सा?
Salman Khan की मेजबानी में 'बिग बॉस 20' की वापसी की तैयारी चल रही है। यहां देखें शो के संभावित कंटेस्टेंट की लिस्ट और प्रीमियर की डिटेल। ...और पढ़ें
-1781580381737_m.webp)
बिग बॉस 20 में होगी इन कंटेस्टेंट्स की वापसी
HighLights
बिग बॉस 20 में होगी इन कंटेस्टेंट्स की वापसी
कब होगा शो का प्रीमियर?
ये होंगे शो के संभावित कंटेस्टेंट्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'बिग बॉस 20' के साथ बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान फिर से होस्ट की कुर्सी संभालने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं संभावित कंटेस्टेंट की लिस्ट और प्रीमियर की डिटेल्स के बारे में।
खबर है कि मेकर्स ने शो के लिए कंटेस्टेंट की तलाश शुरू कर दी है जिन्हें हिट टीवी शो के 20वें सीजन में देखा जा सकेगा।
कब होगा शो का प्रीमियर?
अभिनेता के 21 सितंबर से आने वाले सीजन की शूटिंग शुरू करने की संभावना है। बिग बॉस 20 को लेकर उत्साह बढ़ रहा है और कई ऐसे नाम सामने आ रहे हैं जो सलमान खान के होस्ट किए जाने वाले इस शो के नए सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर दिख सकते हैं।
-1781580583361.png)
यह भी पढ़ें- कभी Sapna Choudhary ने जहर खाकर की सुसाइड की कोशिश, अब पति पर लगाए मारपीट के आरोप; हरियाणवी डांसर के बड़े विवाद
ये कंटेस्टेंट्स बन सकते हैं शो का हिस्सा
नए सीजन में जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, उनमें फैसल शेख (मिस्टर फैसु), रिधिमा गुप्ता, अंजलि अरोड़ा, जन्नत ज़ुबैर, आवेज दरबार और ऊर्फी जावेद शामिल हैं। अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग की वजह से ये सभी ऑनलाइन चर्चाओं में पसंदीदा बने हुए हैं।
-1781580623015.jpg)
इन कंटेस्टेंट्स की शो में दोबारा वापसी
एक तरफ जहां आवेज बिग बॉस के पिछले सीजन का हिस्सा रह चुके हैं वहीं उर्फी जावेद शो के पहले OTT सीजन का हिस्सा थीं, इसलिए उनका वापस आना दर्शकों के लिए काफी रोमांचक होगा। इनके अलावा, नए सीजन के लिए अरबाज पटेल, भागीरथ भट्ट, भव्य सिंह, रुरू ठाकुर और तुषार करवार के नामों पर भी विचार किए जाने की खबर है।

हालांकि मेकर्स की तरफ से किसी भी कंटेस्टेंट के बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं मिला है और ऑनलाइन सामने आए नाम सिर्फ अंदाजे हैं, फिर भी इस संभावित लिस्ट ने काफी चर्चा पैदा कर दी है और शो के फैन्स अब और इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।
खबरें और भी
बिग बॉस के 19वें सीजन में गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) ने विजेती की ट्रॉफी उठाई थी अब देखना दिलचस्प होगा कि 20वें सीजन में कोन विनर बनता है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss के सेट पर वापसी के लिए तैयार Salman Khan, इस महीने से शुरू करेंगे शूटिंग