Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss 9 फेम प्रिया मलिक के घर गूंजी किलकारियां, एक्ट्रेस शादी के दो साल बाद बनीं मां

    Updated: Mon, 01 Apr 2024 05:02 PM (IST)

    प्रिया मलिक पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। अब बिग बॉस 9 फेम एक्ट्रेस ने अपने फैंस के साथ गुड़ न्यूज शेयर कर दी है। प्रिया और उनके पति करण ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने अपने घर पर बेबी बॉय का स्वागत किया है।

    Hero Image
    बिग बॉस 9 फेम प्रिया मलिक (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे की एक्ट्रेस और रियलिटी शो बिग बॉस 9 की कंटेस्टेंट रह चुकीं प्रिया मलिक ने कुछ महीनों पहले अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था। अब उन्होंने अपने फैंस के साथ गुड़ न्यूज शेयर कर दी है। जी हां, प्रिया मलिक और उनके पति करण बख्शी ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बात जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक छोटी सी वीडियो शेयर करके दी है और इसके साथ ही उन्होंने बच्चे के नाम का भी खुलासा कर दिया है। यह खबर सुनने के बाद फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: मां बनने वाली हैं बिग बॉस फेम Priya Malik, शेयर की गोद भराई की तस्वीरें

    प्रिया ने दिया बेटे को जन्म

    प्रिया मालिक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने अपने बेबी बॉय के नाम का खुलासा भी कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल ने कार्टून डिजाइन में अपने आपको और बेबी को दिखाया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारी दुनिया का इस दुनिया में स्वागत है, बेबी ज़ोरावर"। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस प्रिया और करण को कमेंट सेक्शन में बधाई दे रहे हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Priya Malik 🌻 प्रिया मलिक (@priyasometimes)

    शादी के दो साल बाद बनीं मां

    बता दें कि प्रिया और करण की शादी को दो साल हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक बार पहले उनका मिसकैरेज हो गया था। ऐसे में जब दूसरी बार कंसीव हुआ तो वह काफी डरी हुई थीं। दरअसल, वह नहीं समझ पा रही थी कि कब इसका जश्न मनाया जाए और कब खुशखबरी शेयर की जाए।

    2022 में की थी करण संग दूसरी शादी

    प्रिया मालिक की पहली शादी भूषण मलिक से हुई थी। हालांकि, 2018 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद प्रिया ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करण बख्शी से 2019 में सगाई की थी। फिर 2022 में दोनों ने सिंपल तरीके से शादी की।

    यह भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी की चर्चा के बीच Priya Malik ने शेयर की बेबी बंप की फोटो, बताया कब देंगी बच्चे को जन्म