Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bigg Boss OTT 3: 'कुंडली भाग्य' की ये बहू 'बिग बॉस' के घर में करेंगी तांडव, अनिल कपूर के शो की बढ़ाएंगी रैंक!

    Updated: Fri, 14 Jun 2024 11:47 AM (IST)

    Bigg Boss OTT 3 जल्द ही शुरू होने वाला है। इस बार अनिल कपूर (Anil Kapoor) विवादित शो को होस्ट करने जा रहे हैं। इस बार कई कंटेस्टेंट्स बिग बॉस का हिस्सा होंगे। इसमें टीवी की एक संस्कारी बहू का भी नाम सामने आ रहा है। कुंडली भाग्य की इस एक्ट्रेस को बिग बॉस के लिए अप्रोच किया गया है।

    Hero Image
    टीवी की ये संस्कारी बहू कुंडली भाग्य निभाएंगी अहम किरदार। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विवादित रियलिटी शो बिग बॉस का ओटीटी वर्जन टीवी की तरह ही सफल रहा है। बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की सफलता के बाद अब इंतजार तीसरे सीजन का है। कुछ समय पहले ही बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) का एलान किया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभी तक बिग बॉस ओटीटी 3 की कंटेस्टेंट लिस्ट सामने नहीं आई है, लेकिन कई नाम जरूर चर्चा में बने हुए हैं। हमेशा की तरह इस बार भी शो में बॉलीवुड, टीवी, म्यूजिक, यूट्यूब और सोशल मीडिया से जुड़ी कई हस्तियां बिग बॉस के घर में लॉक होंगे। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ जाएगा।

    बिग बॉस में गदर मचाएंगी ये एक्ट्रेस

    जैसे-जैसे बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3 Contestant List) के शुरू होने की तारीख नजदीक आ रही है, कंटेस्टेंट्स को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह तेज होता जा रहा है। मीका सिंह, सोनम खान और साई केतन राव के बाद अब लिस्ट में एक और कंटेस्टेंट का नाम शामिल हो गया है। कहा जा रहा है कि विवादित शो में डेली सोप कुंडली भाग्य की अभिनेत्री अंजुम फकीह (Anjum Fakih In Bigg Boss) भी नजर आने वाली हैं।

    Anjum Fakih

    अंजुम फकीह पिछले साल स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर आई थीं। 'कुंडली भाग्य' में सृष्टि का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अंजुम को लेकर खबर है कि वह अब बिग बॉस ओटीटी 3 में आ रही हैं, लेकिन अभी तक एक्ट्रेस ने इसे कन्फर्म नहीं किया है। 

    यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 3: सिंगिंग की दुनिया का सबसे विवादित सितारा बनेगा BB OTT 3 का हिस्सा? Kiss को लेकर बटोरी थी चर्चा

    बिग बॉस ओटीटी 3 से सलमान खान का पत्ता साफ

    बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन सलमान खान (Salman Khan) होस्ट नहीं करेंगे। इस बार होस्ट की कुर्सी पर सलमान की जगह अनिल कपूर (Anil Kapoor) बैठेंगे और कंटेस्टेंट्स को रास्ता दिखाएंगे। बीते दिनों आये प्रोमो को देख बताया गया था कि इस बार नये सीजन की तरह नया गेम और माहौल भी होगा, जो खिलाड़ियों पर भारी पड़ सकता है। अब देखना होगा कि अनिल कपूर इस शो को कैसे आगे बढ़ाते हैं।

    यह भी पढ़ें- साउथ का ये हैंडसम हीरो Bigg Boss OTT 3 में होगा लॉक, अनिल कपूर के शो में उड़ाएगा सबके तोते!