Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सबकुछ खत्म हो गया...' असम की बाढ़ में फंसी 'गोपी बहू' की मां, फैंस के सामने छलके Devoleena के आंसू

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 02:26 PM (IST)

    असम में आई बाढ़ से टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) का परिवार भी प्रभावित हुआ है, एक्ट्रेस ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर ...और पढ़ें

    असम बाढ़ में फंसी देवोलीना की मां

    असम बाढ़ में फंसी देवोलीना की मां

    HighLights

    1. असम बाढ़ में फंसी देवोलीना की मां

    2. सोशल मीडिया पर छलका एक्ट्रेस का दर्द

    3. एक्ट्रेस की दादी का घर डूबा

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी पर गोपी बहू का किरदार निभा कर मशहूर हुई एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर करके असम में आई भयानक बाढ़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी। अपने परिवार के हालात के बारे में बात करते हुए वह भावुक हो गईं और रो पड़ीं। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां बाढ़ से प्रभावित नजीरा में फंसी हुई हैं।

    देवोलीना का छलका दर्द

    एक्ट्रेस ने कहा कि मां को इस हालत में देखकर वह बहुत परेशान और बेबस महसूस कर रही हैं। अपना दुख जाहिर करते हुए देवोलीना ने बताया कि वह अब तक चुप क्यों थीं; उन्होंने माना कि उन्हें पता था कि अगर वह इस बारे में पहले बात करतीं, तो अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पातीं।

     

    यह भी पढ़ें- टीवी अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने परिवार संग काशी में किए दुर्गाकुंड और संकट मोचन मंदिर के दर्शन

    हालात के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे बहुत अफसोस है। इसी वजह से मैं कोई वीडियो नहीं बना पाई, क्योंकि मुझे पता था कि मैं भावुक हो जाऊंगी। प्रभावित इलाकों से अपने गहरे जुड़ाव के बारे में बताते हुए देवोलीना ने कहा, 'शिवसागर और नजीरा वे जगहें हैं जहां मैं पली-बढ़ी हूं; मेरा जन्म वहीं हुआ था और मेरी स्कूलिंग और कॉलेज की पढ़ाई भी वहीं हुई थी'।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by NostrilPhilia (@nostrilphilia)

     

    डूबे दादी और आंटी के घर

    अपने परिवार के हालात के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया, 'दुख की बात है कि मेरी मां अभी भी नजीरा में फंसी हुई हैं। लेकिन भगवान की कृपा से, हमारा पुराना घर ऐसे इलाके में है जहां पूरी तरह से बाढ़ नहीं आई है। मेरी दादी और मेरी आंटी के घर पूरी तरह से पानी में डूब गए हैं।

    खबरें और भी

    सब कुछ खत्म हो गया- देवोलीना

    तबाही का हाल बताते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'सब कुछ खत्म हो गया है। कुछ भी नहीं बचा है। जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं, वहां अब कुछ भी नहीं बचा है। उनके इस भावुक वीडियो ने फैंस को बहुत परेशान कर दिया है। कई लोग उनके परिवार और असम में बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के लिए अपना सपोर्ट और दुआएं भेज रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- बालकनी से मांस फेंकने वाले शख्स पर भड़कीं Devoleena Bhattacharjee, 'गोपी बहू' ने सोशल मीडिया पर लगा दी क्लास