Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'झोली खाली है...', इमोशनल हुईं Dipika Kakar, बोलीं- 'पति शोएब इब्राहिम को देने के लिए कुछ नहीं'

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 08:34 PM (IST)

    'ससुराल सिमर का' फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। ...और पढ़ें

    कैंसर इलाज के बीच दीपिका ने किया भावुक पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    कैंसर इलाज के बीच दीपिका ने किया भावुक पोस्ट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) भले ही छोटे पर्दे से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर बराबर एक्टिव रहती हैं। वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में अपने चाहने वालों को अपडेट देती रहती हैं।

    हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने एक भावुक पोस्ट के जरिए शोएब इब्राहिम से अपने दिल की बात कही। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    इमोशनल हुईं दीपिका

    दरअसल, 20 जून को शोएब इब्राहिम का जन्मदिन है। इस मौके पर दीपिका ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर अपने पति को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया है। पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, "तुम्हारा साथ होना जिंदगी की सबसे बड़ी नेहमत है। चाहे जो भी सिचुएशन हो, मुझे पता है मैं सब फेस कर लूंगी, क्योंकि आप साथ हो।"

    शोएब को बताया सबसे बड़ी ताकत

    दीपिका कक्कड़ ने आगे लिखा, "मेरी सबसे बड़ी ताकत, मेरे सबसे बड़े सपोर्ट, मेरी जिंदगी, मेरे सुकून को जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं शोएब। आपको देने के लिए कुछ भी नहीं है। झोली खाली है हमारी। बस हर दुआ में आपका नाम है।" इस पोस्ट पर शोएब इब्राहिम ने हार्ट इमोजी शेयर की है।

    दीपिका को था लिवर कैंसर

    दीपिका कक्कड़ पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं, इसकी वजह उनकी बीमारी थी। एक्ट्रेस स्टेज 2 के लिवर कैंसर से जूझ रही थीं। इसके बाद उन्होंने इम्यूनोथेरेपी शुरू की। वह अपनी बीमारी का इलाज करवा रही हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने इलाज से जुड़ी जानकारी देती रहती हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- पहले कैंसर, फिर सिस्ट... तकलीफ में हैं Dipika Kakar, सर्जरी के बाद घर लौटकर एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Dipika (@ms.dipika)

    दीपिका कक्कड़ का वर्क फ्रंट

    नीर भरे तेरे नैना देवी और अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो जैसे टीवी शोज में काम कर चुकीं दीपिका कक्कड़ को 'ससुराल सिमर का' से पॉपुलैरिटी मिली। इसके बाद वह झलक दिखला जा 8, नच बलिये 8 और बिग बॉस 12 जैसे रियलिटी शोज का हिस्सा रहीं। आखिरी बार उन्हें सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में देखा गया, लेकिन एक्ट्रेस ने तबीयत खराब होने की वजह से शो को बीच में ही छोड़ दिया था।

    यह भी पढ़ें- Dipika Kakar पर टूटा दुखों का पहाड़, ब्रेन स्ट्रोक के बाद ICU में भर्ती ससुर; पिता के लिए दुआ मांग रहे शोएब