Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कहां गुम हैं Om Namah Shivay की 'पार्वती'? 29 साल बाद पूरी तरह बदल गया हुलिया

    Updated: Tue, 21 Apr 2026 03:39 PM (IST)

    दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले कल्ट माइथोलॉजिकल शो ओम नम: शिवाय् की पार्वती को भला कौन भूल सकता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    ओम नम: शिवाय् की पार्वती (फोटो क्रेडिट- जागरण)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दूरदर्शन वह टीवी चैनल रहा है, जिस पर मनोरंजन जगत के सबसे कल्ट माइथोलॉजिकल शोज को टेलीकास्ट किया गया है। महाराभारत और रामायण जैसे धारावाहिक इसका एक मजबूत उदाहरण हैं। इस फेहरिस्त में 29 साल पहले प्रसारित होने वाले ओम नम: शिवाय् शो का नाम भी शामिल होता है। 

    जिसमें भगवान शंकर और माता पार्वती की पौराणिक कहानी को दर्शाया गया था। इस आधार पर आज हम आपको शो में पार्वती का किरदार निभाने वालीं अभिनेत्री के बारे में बताने जा रहे हैं कि अब कहां और क्या करती हैं। 

    कहां गुम हैं ओम नम: शिवाय् की पार्वती

    दूरदर्शन के ओम नम: शिवाय् टीवी सीरियल में एक्टर समर जय सिंह ने भगवान शंकर की भूमिका को अदा किया था, जबकि माता पार्वती के किरदार में अभिनेत्री गायत्री शास्त्री नजर आई थीं। गायत्री ने अपनी शानदार अदाकारी के दम पर हर किसी का दिल जीता, जिसके चलते आज भी उन्हें याद किया जाता है।

     

    यह भी पढ़ें- करोड़ों की मालकिन हैं Ramayan की 'शूर्पणखा', फिल्में छोड़ राजनीति में कमाया नाम, जीती हैं लग्जरी लाइफ

    om namay shivay parvati gayatri shastri

    1997 में आए ओम नम: शिवाय् शो की पार्वती का लुक अब समय के साथ पूरी तरह से बदल गया है, जिसका अंदाजा इन तस्वीरों को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।

    gayatri shastri (1)

    जानकारी के लिए बता दें कि मौजूदा समय में ओम नम: शिवाय् एक्ट्रेस गायत्री शास्त्री में अपनी फैमिली के साथ चेन्नई में रह रही हैं और एक साउथ एक्ट्रेस के तौर पर वहां के टीवी सीरियल्स में काम करती हुई नजर आ रही हैं।

    gayatri shastri

    एक अभिनेत्री के अलावा गायत्री प्रोफेशनल कथक डांसर भी हैं और एक एकेडमी के जरिए बच्चों को कथक भी सिखाती हैं। जिसकी बदौलत वह लाखों की कमाई भी करती हैं। बताया जा जाता है कि शादी के बाद गायत्री ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। हालांकि, उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अदाकारी के फील्ड में अब भी एक्टिव हैं। 

    ओम नम: शिवाय् के लिए सीखी हिंदी

    आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार गायत्री शास्त्री ने ओम नम: शिवाय् में माता पार्वती का रोल प्ले करने के लिए हिंदी सीखी थी। क्योंकि वह चेन्नई से आती थीं और उन्हें हिंदी बोलना नहीं आता था। इसलिए धारावाहिक में डायलॉग्स बोलने के लिए उन्होंने हिंदी का ज्ञान लिया। 

    यह भी पढ़ें- 38 साल पहले Mahabharat के 'चीर हरण' एपिसोड ने मचा दिया था तहलका, सच में रोने लगी थीं 'पांचाली'