Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 15 में गौरव खन्ना को रबड़ की गोलियों से आईं चोटें, 'दर्दनाक अनुभव' किया शेयर

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 05:03 PM (IST)

    टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) को खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi Season 15) में स्टंट करते हुए चोटें आईं। ...और पढ़ें

    गौरव खन्ना ने दिखाए चोटों के निशान। फोटो क्रेडिट- एक्स

    गौरव खन्ना ने दिखाए चोटों के निशान। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 (Khatron Ke Khiladi Season 15) शुरू हो गया है। रोहित शेट्टी के शो में खतरनाक स्टंट करते हुए कई कंटेस्टेंट्स की हालत खराब हो गई है जिनमें से एक गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) भी हैं।

    टीवी एक्टर गौरव खन्ना भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का हिस्सा हैं। शो में वह अपने डर को काबू करके खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। हालांकि, एक स्टंट में उनको गहरी चोटें आई हैं। खुद एक्टर ने एक वीडियो के जरिए अपने सबसे दर्दनाक एक्सपीरियंस को शेयर किया है।

    रबड़ की गोलियों से लगीं चोटें

    गौरव खन्ना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह टी-शर्ट खोलकर बैक पर लगीं चोटों को दिखा रहे हैं। उन्हें ये चोटें रबड़ की गोलियों से लगी हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए गौरव खन्ना ने कैप्शन में लिखा, "इसे बनाने के लिए धन्यवाद ओरी। टीवी पर इसे देखकर मुझे अब भी वह दर्द महसूस हो रहा है। यह अब तक का सबसे दर्दनाक अनुभव था। हम चारों इस दौर से गुजरे और आज भी हमारे शरीर पर इसके निशान हैं।"

     

    गौरव खन्ना ने जब यह स्टंट किया था, तब वह भावुक हो गए थे। उन्होंने कहा था कि पहले उन्हें तार की वजह से गले में दर्द हो रहा था, लेकिन अब पूरे शरीर में दर्द हो रहा है। 

    इन चीजों की है प्रॉब्लम

    गौरव खन्ना ने शो में जाने से पहले अपनी सेहत से जुड़ी चिंताएं जाहिर की थीं। उन्होंने स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में कहा था, "शो में मेरी कलर ब्लाइंडनेस एक समस्या बन सकती है। मुझे गोल्फर एल्बो और फ्रोजन शोल्डर की भी दिक्कत है, जो मेरे लिए सबसे बड़ी चिंता की बात है।"

    खबरें और भी

    1 अगस्त 2026 को शुरू हुए खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 का कॉन्सेप्ट नया है। इस बार पुराने और नए कंटेस्टेंट्स की अलग-अलग बैच है जिनके बीच कॉम्पटीशन होता है। 

    यह भी पढ़ें- रोहित शेट्टी ने पूरी की Khatron Ke Khiladi 15 की शूटिंग, TV-OTT पर कब और कहां आएगा स्टंट शो?

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 के टॉप 2 फाइनलिस्ट का नाम आया सामने, इंडिया में शूट होगा फिनाले?