Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Gaurav Khanna ने आखिरकार अपने और आकांक्षा चमोला के तलाक पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मेरी पत्नी है वो...'

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 09:37 AM (IST)

    टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने पत्नी आकांक्षा चमोला से तलाक की खबरों पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि आकांक्षा के लिए उनका प्यार और सपोर्ट अभी भी बरकरा ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंटे डेस्क, नई दिल्ली। टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी ने नेटफ्लिक्स के शो लॉक अप में अपने रिश्ते के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। आकांक्षा ने शो में बताया कि वो और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और तलाक लेने वाले हैं।

    इसके बाद से इस तरह की खबरें आने लगीं कि कभी अपने बीच इतना प्यार दिखाने वाला कपल क्या वाकई इस तरह से अलग होने वाला है। अब आखिरकार अपनी शादी को लेकर चल रही चर्चाओं पर गौरव ने अपने प्रतिक्रिया दी है।

    गौरव खन्ना ने पैप्स के सवालों का दिया जवाब

    हाल ही में एक्टर को 'लाफ्टर शेफ्स 3' के सेट पर देखा गया, जहां वे 'खतरों के खिलाड़ी 15' को प्रमोट करने पहुंचे थे। पैपराजी से बातचीत के दौरान, गौरव ने इन खबरों पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन यह साफ कर दिया कि आकांक्षा के लिए उनके इमोशन्स बदले नहीं हैं। बातचीत के दौरान पैप्स ने उनसे पूछा- गौरव भाई क्या हाल हैं?

    Gaurav (12)

    यह भी पढ़ें- 'आकांक्षा को विलेन बनाने...', Gaurav Khanna पर बरसे ससुर, 'बच्चे' को लेकर बिगड़ा दोनों का रिश्ता?

    इस पर गौरव ने कहा- 'बस यार, वहीं जो पहले था वही हाल अभी है। प्यार अभी भी उतना है, सपोर्ट अभी भी उतना है। मैं हमेशा सपोर्ट करूंगा आकांक्षा को, मेरी बीवी है यार। प्यार किया तो पीछे क्यों हटूं? उन्होंने आकांक्षा को विश भी किया और कहा- ऑल द वेरी बेस्ट आकांक्षा, पूरी लाइफ तुम्हारे साथ खड़ा हूं।'

    आकांक्षा ने किया था चौंकाने वाला खुलासा

    बता दें कि 'लॉक अप: सच या सजा' के पहले एपिसोड में आकांक्षा ने सबको हैरान कर दिया जब उन्होंने बताया कि उन्होंने और गौरव ने अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, "गौरव और मेरा तलाक हो रहा है। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं, और यह बात किसी को पता नहीं थी।" एक्ट्रेस ने यह भी साफ किया कि उनके बीच कोई कड़वाहट नहीं है और उनके रिश्ते अच्छे हैं।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Telly Talk (@tellytalkindia)

    उन्होंने कहा, "मेरे और गौरव के बीच सब ठीक है। हम अब भी एक-दूसरे से बात करते हैं। हमें नहीं लगता कि हम पार्टनर के तौर पर एक-दूसरे के लिए सही हैं क्योंकि हम दोनों का भविष्य को लेकर नजरिया बहुत अलग है। और अफसोस की बात है कि वह भविष्य एक-दूसरे के साथ नहीं है।"

    हालांकि गौरव और आकांक्षा में से किसी ने भी अपने अलग होने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। वहीं जब गौरव से भी इस बारे में ज्यादा सवाल किया गया तो वो टालकर निकल गए।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस में मैंने उसे...',Akanksha Chamola के गौरव खन्ना से तलाक लेने की वजह आई सामने, फैंस हो जाएंगे शॉक्ड!