Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'क्या सच में? फिर से शादी...'हिना खान ने Aamir Khan की तीसरी शादी पर किया रिएक्ट, डिवोर्स पर भी की बात

    Updated: Sun, 26 Jul 2026 11:22 PM (IST)

    हिना खान ने रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट पर आमिर खान की तीसरी शादी पर अपनी राय रखी। उन्होंने बताया कि समाज एक से ज्यादा शादियों और तलाक को किस नजरिए से दे ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. हिना खान ने आमिर खान की तीसरी शादी पर बात की

    2. उन्होंने रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में अपनी राय रखी

    3. एक्ट्रेस ने तलाक पर भी चर्चा की

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस महीने 5 जुलाई को आमिर खान (Aamir Khan) ने गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) से शादी की थी जिसने उनकी पर्सनल लाइफ को फिर से चर्चा में ला दिया। एक तरफ जहां कई फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे, वहीं कुछ लोगों ने एक्टर की तीसरी शादी पर सवाल भी उठाए। अब, एक्ट्रेस हिना खान ने भी इस विषय पर बात रखी।

    हिना खान ने आमिर खान की शादी पर की बात

    एक्ट्रेस ने बताया कि उनके हिसाब से समाज एक से ज्यादा शादियों को किस नजरिए से देखता है। हिना खान बीते दिनों रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट 'the4POV' के हालिया एपिसोड में आई थी। उनके साथ पति रॉकी जैसवाल भी नजर आए।

    Hina (14)

    इस दौरान दोनों ने इस बात पर चर्चा की कि क्या किसी एक्टर की पर्सनल जिंदगी का असर इस बात पर पड़ता है कि दर्शक उनके काम को कैसे देखते हैं। बातचीत जल्द ही आमिर खान और उनकी हालिया शादी की ओर मुड़ गई।

    हिना खान ने क्या दिया तर्क?

    जब रुबीना दिलैक ने कहा कि उन्हें लगता है कि एक्टर की पर्सनल पसंद का असर लोगों की राय पर पड़ता है, तो हिना ने जवाब दिया,'इस तर्क से तो आमिर खान की कोई भी फिल्म नहीं चलनी चाहिए।' तब रुबीना ने बताया कि यह बॉलीवुड स्टार अपने पूरे करियर में बड़े विवादों से दूर रहने में कामयाब रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हिना ने पूछा,'क्या यह गौरी के साथ उनकी शादी से कम विवादित है?'

    खबरें और भी

    Aamir (37)

    आमिर की शादी पर लोगों के बीच चर्चा क्यों हो सकती है, इस बारे में बताते हुए हिना ने कहा,'आम आदमी स्वाभाविक रूप से यही सोचेगा, ‘सच में? फिर से शादी? इसे भी छोड़ दिया?’ उन्होंने यह भी साफ किया कि वह एक्टर को जज नहीं कर रही थीं। बल्कि, वह इस बारे में बात कर रही थीं कि आम तौर पर ऐसी स्थितियों को कैसे देखा जाता है।

    हिना ने आमिर की शादी को बताया गलत?

    हिना खान ने कहा,'हमारे समाज में इसे बहुत अच्छा नहीं माना जाता, रुबीना... एक के बाद एक शादियां करना।' रॉकी जायसवाल ने आगे कहा कि शादी की तो बात ही छोड़िए, तलाक को भी अच्छी नजर से नहीं देखा जाता। गौरी से शादी करने से पहले आमिर ने किरण राव से शादी की थी। उनकी पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी।

    यह भी पढ़ें- 'कयामत से कयामत तक' के बाद जब आमिर खान को मिलने लगे थे ताने, इस फिल्म ने बदला था दौर

    यह भी पढ़ें- स्कूल फंक्शन में आपने भी इस गाने पर जरूर लचकाई होगी कमर, 20 साल पहले Kajol के सॉन्ग ने बॉलीवुड में मचाई थी धूम