Indian Idol 16 को मिल गया विनर, 25 साल पुराना क्लासिक गाना गाकर हासिल की रियलिटी शो की ट्रॉफी
Indian Idol 16 Winner: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 को उसका विनर मिल गया है। उड़िया सिंगर ज्योतिर्मयी नायक ने ट्रॉफी अपने नाम की है। ...और पढ़ें

इंडियन आइडल 16 की विनर बनीं ज्योतिर्मयी। फोटो क्रेडिट- एक्स
HighLights
इंडियन आइडल की विनर बनीं ज्योतिर्मयी नायक
ग्रैंड फाइनल की परफॉर्मेंस से जीता था दिल
अपनी जीत पर ज्योतिर्मयी नायक ने दिया रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 16 (Indian Idol 16) 9 महीने के बाद ग्रैंड फिनाले के बाद आखिरकार खत्म हुआ। इस सीजन की विनर उड़िया कंटेस्टेंट ज्योतिर्मयी नायक (Jyotirmayee Nayak) रहीं जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से देशभर को अपना दीवाना बना दिया।
पिछले साल अक्टूबर में शुरू हुआ इंडियन आइडल 16 में कुल 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई थी जिनमें से 6 फाइनल में पहुंच पाए। 26 जुलाई को हुए ग्रैंड फिनाले में सभी फाइनलिस्ट ने आखिरी बार परफॉर्मेंस दी। इस परफॉर्मेंस में जिसने ऑडियंस और जजेस का सबसे ज्यादा दिल जीता, वह ज्योतिर्मयी रहीं।
ट्रॉफी के साथ मिली लाखों की कैश प्राइज
उड़ीसा की रहने वाली ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी मधुर आवाज और संगीत की अच्छी पकड़ के चलते इंडियन आइडल 16 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। ट्रॉफी के साथ उन्हें 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी मिली। वहीं, फर्स्ट रनर-अप का खिताब तनिष्क शुक्ला को मिला और सेकंड रनर-अप मनराज वीर सिंह रहे।
25 साल पुराने गीत को गाकर जीती ट्रॉफी
ज्योतिर्मयी नायक की फाइनल परफॉर्मेंस को हर किसी ने खूब एन्जॉय किया। उन्होंने ग्रैंड फिनाले में अनिल कपूर और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म नायक (2001) का रोमांटिक गाना 'सैयां ओ सैयां' (Saiyyan O Saiyyan) गाया। इस गाने को उन्होंने इतनी दमदार तरीके से गाया कि ट्रॉफी जीत ली। जजेस विशाल ददलानी और श्रेया घोषाल ने उनकी तारीफ की।
खबरें और भी
From a dream to the biggest stage... congratulations, our Indian Idol! 🏆❤️#YaadonKiPlaylist #IndianIdol16 #SonyTV #GrandFinale pic.twitter.com/tsGhYSBML8
— sonytv (@SonyTV) July 26, 2026
जीत पर बोलीं ज्योतिर्मयी
अपनी जीत के बाद ज्योतिर्मयी ने स्टेज पर इस बारे में बात की। उन्होंने कहा, "इंडियन आइडल सीजन 16 जीतना किसी सपने जैसा लगता है। सिर्फ एक सपना लेकर ऑडिशन देने से लेकर यहां विनर के तौर पर खड़े होने तक का यह सफर सचमुच जिंदगी बदलने वाला रहा है। हर परफॉर्मेंस ने मुझे एक बेहतर सिंगर, परफॉर्मर और इंसान बनने के लिए प्रेरित किया और इस सफर में मैंने जो कुछ भी सीखा है, उसे मैं हमेशा याद रखूंगी।"
यह भी पढ़ें- Indian Idol 16 में अपनी आवाज से जीत रही सबका दिल, पहले ही गा चुकी हैं 1000 गाने, सुनकर चौंक गए Judges