Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    What! अब नहीं आएगा खतरों के खिलाड़ी 15, बिग बॉस की वजह से फंसे रोहित शेट्टी के स्टंट शो के पेच?

    Updated: Thu, 22 May 2025 09:16 PM (IST)

    टीवी लवर्स खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच बिग बॉस के जल्द शुरूहोने का अपडेट आया है। इसके बाद अब लग रहा है कि रोहित शेट्टी का शो कैंसिल हो सकता है। आइए जानते हैं कि किस वजह से स्टंट रिलिटी शो का अपकमिंग सीजन कैंसिल हो सकता है।

    Hero Image
    खतरों के खिलाड़ी 15 का अपडेट आया सामने (Photo Credit- Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी लवर्स के बीच कुछ रियलिटी शो का जिक्र अक्सर चलता है। इसमें बिग बॉस और खतरों के खिलाड़ी का नाम शामिल किया जाता है। इन दोनों ही शोज के अपकमिंग सीजन का सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं। स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को रोहित शेट्टी होस्ट करते हैं और इसके 15वें सीजन को लेकर हैरान करने वाला अपडेट सामने आया है। इससे पहले जानकारी सामने आई कि बिग बॉस 19 का प्रीमियर उम्मीद से पहले हो सकता है। ऐसे में दर्शकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि बिग बॉस पहले आएगा, तो खतरों के खिलाड़ी का अपकमिंग सीजन कब रिलीज होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खतरों के खिलाड़ी 15 की चर्चा काफी समय से चल रही है। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट में शामिल आ चुकी है। हाल ही में अपडेट सामने आया था कि मेकर्स शो के लिए नया प्रोड्यूसर और चैनल खोज रहे हैं। इस वजह से कहा गया कि शो में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन अब लेटेस्ट अपडेट ऐसा है कि इसके बारे में जानने के बाद स्टंट रियलिटी शो का इंतजार करने वाले फैंस हैरान हो जाएंगे।

    ये भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: खाना पकाने के बाद अब खतरों से खेलेगा ये फेमस स्टार, खुद ही दे दिया हिंट!

    क्या बिग बॉस 19 की वजह से कैंसिल हुआ खतरों के खिलाड़ी?

    बिग बॉस ताजा खबरी की रिपोर्ट के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी 15 अब टीवी पर दस्तक नहीं देगा। इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि बिग बॉस का नया सीजन जुलाई 2025 से टीवी पर शुरू होगा। ऐसे में साफ हो गया है कि रोहित शेट्टी का शो शुरू नहीं हो पाएगा और इसी वजह से मेकर्स ने बिग बॉस 19 को जल्दी लाने का फैसला लिया है।

    फैंस को लगा बड़ा झटका?

    पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 के कैंसिल होने से टीवी लवर्स को बड़ा झटका लगा है। लोगों को इस बात की हैरानी हो रही है कि यह पॉपुलर शो कैसे कैंसिल हो सकता है। हालांकि, मेकर्स ने इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं की है।

    ये भी पढ़ें- विवाद के चलते लिया गया फैसला, अब इस चैनल पर जोखिम मोल लेते नजर आएंगे Khatron Ke Khiladi के कंटेस्टेंट