Khatron Ke Khiladi 15: छोटे पर्दे फिर शुरू होगा खतरों का खेल, कब आ रहा है रोहित शेट्टी का शो?
Khatron Ke Khiladi 15 Start Date फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी को लेकर फैंस में काफी क्रेज नजर आता है। इस रियलिटी शो के चाहने वालों को लेकर अब बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है जो सीजन 15 से जुड़ी है। आइए जानते हैं कि खतरों के खिलाड़ी 15 कब से शुरू होगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Khatron Ke Khiladi Season 15: छोटे पर्दे के पॉपुलर रियलिटी शो के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो खतरों के खिलाड़ी का नाम जरूर शामिल होगा। लंबे समय से ये खतरों का खेल टीवी पर ऑडियंस का भरपूर मनोरंजन करता है। बीते दिनों से खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है।
अब इसके प्रीमियर को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है, जिससे फैंस को गुड न्यूज मिल सकती है। आइए जानते हैं कि खतरों के खिलाड़ी 15 कब से शुरू होने जा रहा है।
कब से शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी
सीजन 14 के बाद से दर्शक खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आए दिन खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को लेकर तरह-तरह के अपडेट्स सामने आ रहे हैं। लेकिन फिलहाल जो खबर सामने आ रही है, उसे जानकर फैंस की एक्साइटमेंट हाई होने वाली है।
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15: खाना पकाने के बाद अब खतरों से खेलेगा ये फेमस स्टार, खुद ही दे दिया हिंट!
फोटो क्रेडिट- imdb
दरअसल टेली चक्कर की रिपोर्ट के अनुसार अगले साल जनवरी 2026 से रोहित शेट्टी का खतरों के खिलाड़ी 15 रियलिटी शो शुरू हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। अक्सर देखा जाता है कि सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस के खत्म होने के बाद इसे कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट किया जाता था।
फोटो क्रेडिट- imdb
लेकिन बीच में ऐसी खबरें भी सामने आई थीं, बिग बॉस अब कलर्स टीवी पर नहीं आया करेगा। ऐसे में ये भी देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या खतरों के खिलाड़ी कलर्स के साथ अपनी जर्नी को जारी रखेगा या नहीं। हालांकि, शो से जुड़े इस ताजा अपडेट ने एक बार फिर से चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।
नजर आ सकते हैं ये सेलेब्स
हमेशा की तरह इस बार भी खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में मनोरंजन जगत के तमाम सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं। नए सीजन के लिए जिन सेलेब्स के नाम अप्रोच रेस में शामिल हैं, वो इस प्रकार हैं-
-
कृशाल अहूजा
-
दिग्विजय राठी
-
अविनाश मिश्रा
-
ईशा सिंह
हालांकि, अभी इस मामले को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है।
यह भी पढ़ें- कैंसिल नहीं हुआ Khatron Ke Khiladi 15? एल्विश यादव की वीडियो से मिला Rohit Shetty के शो का बड़ा अपडेट
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।