Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Khatron Ke Khiladi 15 के टॉप 2 फाइनलिस्ट का नाम आया सामने, इंडिया में शूट होगा फिनाले?

    Updated: Sat, 20 Jun 2026 06:18 PM (IST)

    खतरों के खिलाड़ी 15 को अपने टॉप 2 फाइनलिस्ट मिल गए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो का ग्रैंड फिनाले केप टाउन की बजाय भारत में शूट किया जा सकता है। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'खतरों के खिलाड़ी 15' (Khatron Ke  Khiladi 15) जल्द ही शुरू होने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के रैप अप होते ही खतरों के खिलाड़ी को उसकी जगह पर स्ट्रीम किया जाएगा।

    हालांकि शूटिंग के समय से ही इसके थोड़े-थोड़ स्पॉइलर ऑनलाइन काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो को अपने दो फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। वहीं एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक ग्रैंड फिनाले की शूटिंग शायद केप टाउन, साउथ अफ्रीका में न होकर भारत में हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- KKK 15 First Elimination: पहले ही टास्क में मजबूत खिलाड़ी का एविक्शन पक्का! फियर फंदा में फंसे दो कंटेस्टेंट्स

    कौन हैं टॉप 2 फाइनलिस्ट?

    इंडिया फोरम्स के अनुसार, 'खतरों के खिलाड़ी 15' को अपने दो फाइनलिस्ट मिल गए हैं। शो के फाइनलिस्ट के तौर पर फरहाना भट्ट और करण वाही के नाम सामने आए हैं। फिनाले में जगह बनाने के लिए अविनाश मिश्रा इन दोनों कंटेस्टेंट्स के साथ मुकाबला कर रहे थे। अब कहा जा रहा है कि फाइनल मुकाबला करण और फरहाना के बीच होगा।

    Rohit (11)

    डिजिटल न्यूज हब के अनुसार, 'खतरों के खिलाड़ी 15' का फिनाले भारत में शूट किया जाएगा। हालांकि, विनर का नाम तुरंत घोषित नहीं किया जाएगा। उम्मीद है कि शो के टेलीकास्ट होने के बाद विजेता का खुलासा किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक,"शो के टेलीकास्ट होने के बाद 'खतरों के खिलाड़ी' के विजेता की घोषणा भारत में की जाएगी। विजेता की घोषणा का हिस्सा भारत में ही शूट किया जाएगा।"

    खबरें और भी

    खतरों के खिलाड़ी की कंटेस्टेंट लिस्ट 

    खतरों के खिलाड़ी 15 में गौरव खन्ना, रूबीना दिलैक, करण वाही, अविनाश मिश्रा, फरहाना भट, जैस्मीन भसीन, ऋत्विक धनजानी, अविका गोर, विशाल आदित्य सिंह, हर्ष गुजराल, ओरी, शगुन शर्मा और रुहानिका धवन सहित कई सितारे नजर आएंगे। इसकी शूटिंग वर्तमान में केप टाउन, दक्षिण अफ्रीका में चल रही है।

    यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 में शॉकिंग एलिमिनेशन! सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट शो से हुआ बाहर? एक पोस्ट से मची खलबली