रोहित शेट्टी ने पूरी की Khatron Ke Khiladi 15 की शूटिंग, TV-OTT पर कब और कहां आएगा स्टंट शो?
Khatron Ke Khiladi 15 Premier Date: स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाडी 15 की शूटिंग पूरी हो गई है। शो कब और कहां आएगा, जानिए पूरी डिटेल्स... ...और पढ़ें

खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग हुई कंप्लीट। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मोस्ट अवेटेड रियलिटी शोज में से एक खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन (Khatron Ke Khiladi Season 15) के साथ रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) टीवी पर लौट रहे हैं। एक साल के गैप के बाद शो के नए सीजन की वापसी हुई है और इस बार स्टंट पहले से ज्यादा खतरनाक होने वाले हैं।
खतरों के खिलाड़ी 15 की जब से अनाउंसमेंट हुई है, तभी से दर्शक इसके ओटीटी पर आने का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। पिछले महीने ही शो के कंटेस्टेंट्स साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शूटिंग के लिए रवाना हुए थे और अब शूटिंग कंप्लीट भी हो गई है।
रोहित शेट्टी ने खत्म की शूटिंग
खुद रोहित शेट्टी ने एक पोस्ट के जरिए केप टाउन में शो की शूटिंग को थका देने वाला और हेक्टिक बताया। साथ ही रिवील किया कि उन्होंने सीजन की शूटिंग पूरी कर ली है। सेट से डायरेक्टर ने अपनी धांसू फोटो शेयर की है।
इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हेक्टिक, थका देने वाला, फिजिकली चैलेंजिंग... लेकिन एक शानदार शेड्यूल का समापन। मैं गर्व के साथ अपने दर्शकों से कह सकता हूं कि 'खतरों के खिलाड़ी' का यह सीजन पहले कभी नहीं देखा गया होगा। केप टाउन से मुंबई वापसी। एक्शन जारी रहेगा।"
खबरें और भी
View this post on Instagram
खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट्स
खतरों के खिलाड़ी 15 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इस सीजन में नए खिलाड़ियों के साथ-साथ पुराने खिलाड़ी भी स्टंट करते हुए दिखने वाले हैं। पुराने कंटेस्टेंट्स में रुबीना दिलैक से विशाल तक हैं। यहां रही कंटेस्टेंट्स की लिस्ट...
- फरहाना भट्ट
- गौरव खन्ना
- रुबीना दिलैक
- ओरी
- हर्ष गुजराल
- अविनाश मिश्रा
- शरगुन शर्मा
- रुहानिका धवन
- जैस्मिन भसीन
- करण वाही
- ऋत्विक धनजानी
- अविका गौर
- विशाल आदित्य सिंह
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 में शॉकिंग एलिमिनेशन! सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट शो से हुआ बाहर? एक पोस्ट से मची खलबली
कब और कहां आएगा खतरों के खिलाड़ी 15?
केप टाउन में खतरों के खिलाड़ी 15 की शूटिंग कंप्लीट हो गई है। सारे कंटेस्टेंट्स मुंबई वापसी की तैयारी कर रहे हैं। इसके बाद शो ऑन-एयर होगा। दर्शकों को इंतजार है कि नया सीजन कब और कहां आएगा। अभी तक ऑफिशियल डेट तो जारी नहीं की गई है, लेकिन ऐसी चर्चा है कि शो जुलाई के पहले हफ्ते में टेलीकास्ट हो सकता है।
टीवी पर यह शो कलर्स चैनल पर आएगा, जबकि ओटीटी पर जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर स्ट्रीम होगा। बाकी ऑफिशियल डेट का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 के टॉप 2 फाइनलिस्ट का नाम आया सामने, इंडिया में शूट होगा फिनाले?