Kushal Tandon ने शिवांगी जोशी को किया था चीट? श्रेया कालरा के दावे पर एक्टर की बहन ने दिया रिएक्शन
लॉक अप सीजन 2 में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को चीट किया था। अब एक्टर की बहन ने रिएक् ...और पढ़ें

शिवांगी को चीट करने के दावे पर कुशाल की बहन का रिएक्शन। फोटो क्रेडिट- एक्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा (Shreya Kalra) ने दावा किया था कि टीवी एक्टर कुशाल टंडन (Kushal Tandon) ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) को चीट किया था।
अब श्रेया कालरा के इस दावे पर कुशाल टंडन की बहन टीना टंडन ने रिएक्शन दिया है। इन दिनों कुशाल अमेजन प्राइम के रियलिटी शो अलायंस (Alliance) में नजर आ रहे हैं। ऐसे में एक्टर पर लगे आरोपों पर उनकी बहन ने रिएक्ट किया है। टीना ने इंस्टाग्राम पर एक स्टेटमेंट जारी करते हुए श्रेया के दावे पर गुस्सा जाहिर किया।
कुशाल पर लगे चीटिंग के आरोप पर बहन का रिएक्शन
टीना टंडन ने भाई कुशाल का सपोर्ट करते हुए लिखा, "अफवाहें तो उड़ती रहती हैं, लेकिन सच अपनी जगह मजबूती से खड़ा रहता है। मैं आम तौर पर ऐसी बातों पर पब्लिकली कुछ नहीं कहती, लेकिन मेरे भाई कुशाल और उनके पुराने रिश्ते के बारे में हाल ही में की गई बातें बिल्कुल सच नहीं हैं। ये कहानी का सिर्फ एक साइड है।"
भाई के सपोर्ट में आईं टीना
कुशाल टंडन ने आगे कहा, "चूंकि वह शो में हैं और खुद जवाब नहीं दे सकते, इसलिए मैं सभी से गुजारिश करती हूं कि वे दोनों साइड की बात सुनने के बाद ही कोई राय बनाएं। निष्पक्षता यहीं से शुरू होती है। उन सभी का धन्यवाद जो अंदाजा लगाने के बजाय सपोर्ट कर रहे हैं।"
खबरें और भी
कुशाल टंडन के सपोर्ट में किए गए पोस्ट के साथ उनकी बहन ने कैप्शन में लिखा, "मैं इसलिए बोल रही हूं ताकि सच शोर-शराबे में खो न जाए।"
श्रेया कालरा ने किया था ये दावा
बता दें कि लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) के साथ बातचीत में श्रेयाऐ कालरा ने खुलासा किया था कि कुशाल टंडन ने उन्हें सोशल मीडिया पर DM किया था। श्रेया ने कहा था, "शूट के बाद उन्होंने मुझे DM किया। उस समय कुशल टंडन और शिवांगी जोशी के बीच कुछ चल रहा था। मुझे इस बारे में पता नहीं था।"
शिवांगी का टूट गया था दिल?
श्रेया कालरा ने दावा किया था कि बाद में वह शिवांगी जोशी से मिली थीं और एक्ट्रेस ने उनसे बताया था कि कुशाल ने कहा कि श्रेया उन्हें मैसेज किया करती थीं। तब श्रेया ने शिवांगी को सच बताया और फिर एक्ट्रेस इमोशनल हो गई थीं।