Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Laughter Chefs Season 3 के विनर बने अली गोनी और जन्नत जुबैर, एल्विश-करण को हराकर जीती ट्रॉफी

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 09:30 AM (IST)

    Laughter Chefs Season 3 Wnner: भारती सिंह होस्टेड शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और जन्नत जुबैर ने बाजी मारी। ...और पढ़ें

    लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के विनर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 के विनर। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुकिंग के साथ कॉमेडी का तड़का लगाकर लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 (Laughter Chefs Season 3) का खिताब जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) और अली गोनी (Aly Goni) की जोड़ी ने जीत लिया है।

    26 जुलाई को लाफ्टर शेफ्स: अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3 (Laughter Chefs: Unlimited Entertainment Season 3) का ग्रैंड फिनाले था। जन्नत और अली ने हफ्तों तक चले कुकिंग चैलेंज, मजाक-मस्ती और अच्छे तालमेल के साथ सीजन 3 की ट्रॉफी अपने नाम की।

    करण-एल्विश को हराकर अली-जन्नत बने विनर

    ग्रैंड फिनाले में अली गोनी और जन्नत जुबैर ने अपने कॉम्पटीटर जोड़ी करण कुंद्रा (Karan Kundrra) और एल्विश यादव (Elvish Yadav) को हराया। करण-एल्विश भी कुकिंग शो में सबसे ज्यादा प्वॉइन्ट पाने वाले कंटेस्टेंट्स में शुमार थे।

    Jannat Zubair Aly Goni

    ग्रैंड फिनाले में KKK 15 का धमाल

    बात करें ग्रैंड फिनाले की तो रविवार को हुए ग्रैंड इवेंट में खतरों के खिलाड़ी 15 की टीम शामिल हुई थी। फिनाले में शो के होस्ट रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) भी आए थे। लाफ्टर शेफ्स 3 के बाद स्टंट शो शुरू हो रहा है। 

    जीत पर जन्नत का रिएक्शन

    जन्नत जुबैर ने कॉमेडी-कुकिंग शो जीतने पर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, "लाफ्टर शेफ्स उन यूनिक शोज में से एक है जिसमें सिर्फ एक विनर या एक जीतने वाली टीम नहीं होती। भले ही अली और मैंने ट्रॉफी जीती हो, लेकिन मेरा सच में मानना है कि इस शो से जुड़ा हर व्यक्ति विनर है। हम सबने एक-दूसरे की कामयाबी का जश्न मनाया, साथ में हंसे और साथ में आगे बढ़े। और यही साथ मिलकर काम करने की भावना इस सफर को इतना खास बनाती है।"

    खबरें और भी

    Jannat Zubair Aly Goni

    मालूम हो कि अली गोनी के लिए यह दूसरा विनिंग मोमेंट है। इससे पहले उन्होंने लाफ्टर शेफ्स का पहला सीजन जीता था जिसमें उनकी जोड़ी राहुल वैद्य के साथ बनी थी। वहीं दूसरे सीजन का खिताब एल्विश यादव और करण कुंद्रा ने अपने नाम किया था।

    आपको बता दें कि शो की होस्ट भारती सिंह हैं और हरपाल सिंह सोखी शो को जज करते हैं।

    यह भी पढ़ें- Laughter Chefs 3 को बड़ा झटका, Vivian Dsena समेत इन 5 कंटेस्टेंट ने छोड़ा शो

    यह भी पढ़ें- 'सुनामी हैं वो...' Krushna Abhishek ने मामी सुनीता को दिया खास नाम, लाफ्टर शेफ्स 3 पर मिला सरप्राइज