8वीं क्लास में Ram Kapoor के साथ हुई थी छेड़छाड़, Lock Upp 2 में एक्टर ने बताया बचपन का 'ट्रॉमा'
टीवी कलाकार राम कपूर ने लॉक अप 2 के दौरान अपने बचपन के एक ट्रॉमा का दर्द बयां किया है। ...और पढ़ें
-1783827293006_m.webp)
अभिनेता राम कपूर (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
HighLights
लॉक अप 2 में राम कपूर का खुलासा
स्कूल के दिनों में हुआ था शोषण
टीवी के मशहूर अभिनेता हैं राम कपूर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के मशहूर कलाकार के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें राम कपूर (Ram Kapoor) का नाम शामिल होता है। मौजूदा समय में राम ओटीटी के रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp 2) में बतौर कंटेस्टेंट मौजूद हैं। इस दौरान राम ने अपने बचपन के उस बुरे दौर को याद किया है, जब स्कूल में उनका शोषण हुआ था।
लॉक अप 2 के जजमेंट डे के मौके पर राम ने इस बड़े राज खोला है। जिसको जानने के बाद शो की जज फराह खान भी रोने लगी थीं। आइए जानते हैं राम कपूर ने क्या कहा है-
स्कूल में हुई थी छेड़छाड़
अक्सर देखा जाता है कि सेलेब्स के साथ बचपन में कुछ न कुछ ऐसा होता है, जो उनके जीवन का सबसे बड़ा दर्द बन जाता है। अभिनेता राम कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। राम ने बताया कि स्कूल के दिनों में उनके सीनियर्स ने उनका शोषण किया था। यह एक ऐसी घटना थी जिसने उन्हें गहरे सदमे में डाल दिया और जिसका असर सालों तक उन पर रहा। उनके इस भावुक खुलासे ने घर के सदस्यों और दर्शकों, दोनों को ही झकझोर कर रख दिया।
यह भी पढ़ें- Ram Kapoor ने अलायंस शो में आए गौरव खन्ना को पहचानने से किया इनकार, लोग बोले- 'जलन दिख रही है... '

राम ने कहा- मैं बोर्डिंग स्कूल में था और 8वीं क्लाश में पढ़ता था। उस दौरान मेरे स्कूल के कुछ सीनियर्स ने मिलकर मुझे मोलेस्ट और सेक्शुअली एब्यूज करने की कोशिश की थी। उस वक्त मेरी उम्र महज 13 साल की थी। एक छोटे से बच्चे के लिए ये बेहद बुरा और डरावना अनुभव था।
-1783828658189.jpg)
वे मुझे गलत तरीके से छोने की कोशिश कर रहे थे और मैं उस कंडीशन में कुछ भी नहीं कर पा रहा था। इसकी वजह से मैं काफी लंबे समय तक गहरे सदमे और सहमा हुआ सा रहा था। मेरी जिंदगी ये सबसे बड़ा ट्रॉमा है, जिसे मैं कभी भी याद नहीं करना चाहता। मेरी पत्नी गौतमी कपूर को भी इस मामले के बारे में पता है।
खबरें और भी
इस तरह से राम कपूर ने बचपन के इस ट्रॉमा के बारे में खुलकर बात की। इससे सुनने के बाद लॉक अप 2 की जज फराह खान भावुक हो गईं और रितेश देशमुख ने तुरंत जाकर राम को गले लगाया।
राम कपूर के शोज
लॉप अप 2 में शामिल होने से पहले बतौर अभिनेता राम कपूर कई पॉपुलर टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं। जिनके नाम इस प्रकार हैं-
घर एक मंदिर
क्योंकि सास भी कभी बहू थे
बसेरा
कमस से
बड़े अच्छे लगते हैं
इसके अलावा राम मेरे डैड की मारूती और स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Lock Upp में जजमेंट डे पर होगा डबल एविक्शन? बाहर हो जाएंगे Ram Kapoor? इन कंटेस्टेंट पर लटक रही तलवार