Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मैं अनाथ हूं,' Shilpa Shinde का शॉकिंग खुलासा, लॉक अप 2 में वसीयत को लेकर भी खोला राज

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 10:07 AM (IST)

    छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा शिल्पा शिंदे इस वक्त रियलिटी शो लॉक अप 2 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। ...और पढ़ें

    टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (फोटो क्रेडिट- एक्स)

    HighLights

    1. लॉक अप 2 में मौजूद हैं शिल्पा शिंदे

    2. रियलिटी शो में एक्ट्रेस का खुलासा

    3. परिवार को लेकर बोलीं शिल्पा शिंदे

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित अभिनेत्री के बारे में बात की जाए तो उसमें शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) का नाम जरूर शामिल होता है। मौजूदा समय में अभिनेता रितेश देशमुख के रियलिटी शो लॉक अप 2 में बतौर कंटेस्टेंट शिल्पा मौजूद हैं और आए दिन वह शो में कुछ न कुछ ऐसा करती हैं, जो चर्चा विषय बन जाता है। 

    हाल ही में लॉक अप 2 (Lock Upp 2) के लेटेस्ट एपिसोड में शिल्पा शिंदे ने अपने परिवार पर निशाना साधा है और बताया है कि वह अनाथ हैं। ऐसा उन्होंने क्यों कहा है, आइए जानते हैं-

    शिल्पा शिंदे का शॉकिंग खुलासा

    टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा रहस्योद्घाटन किया, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने बताया कि मां और भाई होने के बावजूद वह खुद को अनाथ मानती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी वसीयत में भी साफ तौर पर लिख दिया है कि उनका अपने परिवार से अब कोई रिश्ता नहीं है।

    SHILPA SHINDE

    यह भी पढ़ें- 'वो भाड़ में जाए...' Hina Khan ने इल्जाम लगाया तो भड़क गईं शिल्पा शिंदे, दोनों के बीच हुई तीखी बहस

    शिल्पा ने अपनी जिंदगी का यह दर्द नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो "लाक अप: सच या सजा" के हालिया एपिसोड में साझा किया।यह भावुक पल तब आया जब  लॉप अप 2 शो की साथी प्रतियोगी शिवांगी जोशी ने अपनी पावर का इस्तेमाल करते हुए शिल्पा शिंदे का सीक्रेट सामने लाने का फैसला किया।

    SHILPA

    शिल्पा ने कहा- लोग फैमिली-फैमिली बोलते हैं। कुछ लोगों के पास परिवार नहीं होता, लेकिन मेरे पास परिवार होते हुए भी मैं अनाथ हूं। मैंने कर्जत (मुंबई के करीब शहर) में घर दूसरे घर के तौर पर लिया था। अब वही मेरा घर है। तीन साल पहले मेरे कंधे की सर्जरी हुई थी। मेरे भाई पर उनकी पत्नी का प्रभाव था और मां ने भी भाई का ही साथ दिया।

    खबरें और भी

    घर निकाल दिया गया था बाहर

    अपनी बात को आगे जारी रखते हुए शिल्पा शिंदे ने बताया- सर्जरी के महज पांच दिन बाद मुझे मेरे ही मुंबई स्थित घर से बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि जब भी मुंबई आती हैं, तो अपने घर जाने के बजाय होटल में ठहरती हैं। लोग जब पूछते हैं कि वह अपने घर क्यों नहीं रुकतीं तो वह अक्सर यह कहकर बात टाल देती हैं कि घर पर मेहमान आए हुए हैं।

    यह भी पढ़ें- Ram Kapoor ने रची थी पिता की मौत की साजिश? Lock Upp 2 में किया खुलासा, मां-बहन नहीं करती बात