Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Akanksha Chamola के 'बायसेक्शुअल' का राज खुलते ही Lock Upp 2 में होगी बड़ी एंट्री, उड़ेगी एक कंटेस्टेंट की नींद

    Updated: Wed, 08 Jul 2026 11:39 PM (IST)

    आकांक्षा चमोला के अब तक दो सीक्रेट रिवील हो चुके हैं। हालांकि, तीसरा कोई बड़ा सीक्रेट लोगों के सामने आए, उससे पहले ही उनके सबसे करीब की शो में एंट्री ह ...और पढ़ें

    आकांक्षा चमोला के करीब की लॉकअप 2 में एंट्री पक्की/ फोटो- Instagram

    आकांक्षा चमोला के करीब की लॉकअप 2 में एंट्री पक्की/ फोटो- Instagram

    HighLights

    1. लॉकअप सीजन 2 में एंट्री लेने जा रहा है आकांक्षा चमोला का खास

    2. लॉकअप में अब मचेगी असली अफरा- तफरी

    3. एक कंटेस्टेंट की लग सकती है क्लास

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉकअप: सच या सजा' शुरुआती हफ्ते से ही चल रहे हाई वोल्टेज ड्रामा को लेकर लगातार चर्चा में बना हुआ है। शो में एक तरफ जहां योगेश और आकांक्षा चौधरी अपनी दूरियों को मिटाते हुए करीब आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला के 'बायसेक्शुअल' होने का सीक्रेट सभी को बता दिया।

    बायसेक्शुअल का राज खुलने के बाद डाउन टाइम से गुजर रहीं आकांक्षा चमोला को सपोर्ट करने और श्रेया कालरा की क्लास लगाने के लिए अब जल्द ही इस शो में एक्ट्रेस का सबसे करीबी एंटर करने वाला है।

    आकांक्षा चमोला के खास की होगी लॉकअप सीजन 2 में एंट्री

    अब तक तो आप समझ ही गए होगे कि आकांक्षा चमोला का वह खास कौन है, जो लॉकअप सीजन 2 में एंट्री लेने वाला है, लेकिन अगर अभी भी आप नहीं समझ पाए हैं, तो हम आपको बता दें कि शो में बिग बॉस के विनर गौरव खन्ना की एंट्री होने जा रही है। हालांकि, वह इस शो में कंटेस्टेंट नहीं, बल्कि आकांक्षा का सपोर्ट सिस्टम बनकर कुछ सवालों के जवाब देने के लिए आ रहे हैं।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगामी एपिसोड में रियलिटी शो लॉकअप: सच या सजा' के गेट खुलेंगे और गौरव जेल में आएंगे, यह कन्फर्म हो चुका है, जिससे व्यूअर्स को तो मसाला मिलेगा, लेकिन कंटेस्टेंट की नींद उड़ने वाली है।

    यह भी पढ़ें- 'मैं बाइसेक्शुअल थी, लड़कियों संग रिश्ते रहे...', Akanksha Chamola ने 'लॉक अप 2' में किया बड़ा खुलासा

    _ - 2026-07-08T233320.504

    पहले ही दिन आकांक्षा चमोला ने खोला था राज

    दरअसल, जब रियलिटी शो लॉकअप का सीजन 2 शुरू हुआ था, उस दौरान कंटेस्टेंट को कार्ड्स चुनने थे। अगर उनके पास ग्रीन कार्ड आता तो उन्हें अपना सीक्रेट किसी को बताना पड़ता, लेकिन अगर उनके पास रेड कार्ड आया तो, उन्हे सबके सामने अपना सीक्रेट खोलना था।

    खबरें और भी

    _ - 2026-07-08T233417.194

    इस दौरान आकांक्षा ने जो राज खोला उससे न सिर्फ दर्शक और गौरव के फैंस, बल्कि निर्देशक फराह खान और रितेश देशमुख भी हैरान रह गए। आकांक्षा ने बताया कि वह गौरव से पिछले एक साल से अलग ले रही हैं और कपल जल्द ही डिवोर्स लेने वाला है।

    यह भी पढ़ें- Akansha Chamola के डिवोर्स की घोषणा के बाद Lock Upp में हो सकती है गौरव खन्ना की एंट्री? सुलझाएंगे मैटर