Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'महाभारत' की 'कुंती' ने गुपचुप की शादी, डेढ़ साल बाद पति संग रोमांटिक फोटोज शेयर कर दी गुडन्यूज

    Updated: Sun, 21 Jun 2026 03:57 PM (IST)

    टीवी की मशहूर अदाकारा शफक नाज (Shafaq Naaz) ने डेढ़ साल बाद अपनी शादी की अनाउंसमेंट की और रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। ...और पढ़ें

    शफक नाज ने पति के साथ शेयर कीं फोटोज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    शफक नाज ने पति के साथ शेयर कीं फोटोज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महाभारत (Mahabharat) में कुंती का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं एक्ट्रेस शफक नाज (Shafaq Naaz) ने रविवार को रोमांटिक फोटोज के जरिए फैंस को एक गुडन्यूज दी है।

    दरअसल, शफक नाज को लेकर ऐसी चर्चा हो रही थी कि उन्होंने शादी कर ली है। पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने अपने पार्टनर के साथ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसे देख कयास लगने लगे थे कि उन्होंने शादी कर ली है। हालांकि, एक्ट्रेस ने कुछ भी नहीं कहा था।

    डेढ़ साल पहले शफक ने की थी शादी

    अब शफक नाज ने रोमांटिक फोटोज शेयर करते हुए अपने पति को दुनिया से मिलवाया और ऐलान किया कि उन्होंने डेढ़ साल पहले ही गुपचुप तरीके से शादी कर ली। उन्होंने अपने पति के साथ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। फोटोज में वह अपने पति के साथ रोमांटिक पोज दे रही हैं।

    इन तस्वीरों को शेयर करते हुए शफक नाज ने बताया कि उन्होंने 31 अक्टूबर 2024 को ही अपने पार्टनर जीशान से शादी कर ली है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "31-10-2024 को मैंने अपने पसंदीदा इंसान से शादी की और पिछले डेढ़ साल से मैं चुपचाप उतनी खुशी महसूस कर रही हूं, जितनी पहले कभी नहीं महसूस की थी। मिलिए मेरे पति जीशान से।"

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Shafaq Naaz (@shafaqnaaz777)

    इससे पहले शफक नाज ने 31 अक्टूबर 2025 को इंस्टाग्राम पर जीशान के साथ पहली बार रोमांटिक फोटोज शेयर की थीं जिसके साथ उन्होंने अपने पार्टनर को अपना 'घर' बताया था। 

    यह भी पढ़ें- महाभारत की कुंती Shafaq Naaz ने गुपचुप रचाई शादी? नहीं बताया पार्टनर का नाम

    खबरें और भी

    शफक नाज के टीवी शोज

    शफक नाज को भले ही महाभारत से पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन वह कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने सपना बाबुल का... बिदाई, संस्कार लक्ष्मी, शुभ विवाह, चिढ़िया घर, महाकाल- अंत ही आरंभ है और लाल इश्क जैसे शोज में काम किया। शोज के अलावा उन्होंने फिल्मों में भी अदाकारी दिखाई। उनकी फिल्मों में गेस्ट इन लंदन शामिल है। 

    यह भी पढ़ें- Mahabharat की ऑन स्क्रीन 'कुंती' रियल लाइफ में निकली बेहद हॉट, तस्वीरें देख हवा-हवाई हो जाएंगे होश