Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'चिकन बिरयानी' विवाद में Munawar Faruqui का आया रिएक्शन, Pranit More की ट्रोलिग पर कहा- 'किसी की लाश...'

    Updated: Mon, 15 Jun 2026 04:33 PM (IST)

    Rs 370 Biryani Controversy: प्रणित मोरे के शो में हुए 370 रुपये की बिरयानी विवाद पर मुनव्वर फारूकी का बयान आया है। ...और पढ़ें

    प्रणित मोरे के सपोर्ट में उतरे मुनव्वर फारूकी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    प्रणित मोरे के सपोर्ट में उतरे मुनव्वर फारूकी। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. प्रणित मोरे के शो में हुआ था विवाद

    2. प्रणित मोरे ने मांगी थी माफी

    3. मुनव्वर ने की ट्रोल न करने की गुजारिश

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हाल ही में स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे (Pranit More) के शो में 23 साल के हिमांशु जांगड़ा ने एक लड़की के साथ 'डेट' का किस्सा शेयर किया था और बताया था कि उन्होंने चिकन बिरयानी पर 370 रुपये खर्च किए थे जिसके बदले में उन्हें लड़की से कुछ मिलने की उम्मीद थी। 

    प्रणित मोरे ने शख्स की बातों को उत्साह से सुना और हंसे भी। सोशल मीडिया पर प्रणित और हिमांशु को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इस विवाद के बीच प्रणित के शो से एक लड़की का भी वीडियो सामने आया था जो MBBS की पढ़ाई कर रही हैं और उसने पोस्टमार्टम के दौरान शवों को लेकर इनसेंसिटिव स्टेटमेंट दिया था।

    मुनव्वर फारूकी ने ट्रोलिंग पर निकाला गुस्सा

    अब प्रणित मोरे के सपोर्ट में मुनव्वर फारूकी ने आवाज उठाई है। उन्होंने लोगों से उन्हें ट्रोल न करने की गुजारिश की है। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किए गए एक वीडियो में मुनव्वर फारूकी ने कहा, "मुझे लगता है अब हम सबको थम जाना चाहिए। कॉमेडियन ने बहुत गलत बात बोली, क्राउड वर्क में भी बहुत गलत बात हुई। उस लड़की ने जो भी बोला बोला, मैं उससे असहमत हूं। उन्होंने जो बोला, मुझे सुनना पसंद नहीं है लेकिन एक लेवल होता है।"

    यह भी पढ़ें- 'बेवकूफों..' Pranit More के बाद मधुर विरले की 'दुष्कर्म' पर भद्दी कॉमेडी को लेकर भड़कीं उर्फी जावेद, इंटरनेट पर मचा बवाल

    Munawar Faruqui

    प्रणित के सपोर्ट में क्या बोले मुनव्वर?

    मुनव्वर फारूकी ने आगे कहा, "FIR हो गई, जॉब चली गई, करियर खत्म हो गया, समाज में इज्जत चली गई, सब हो गया। उनके साथ उनकी बातों के लिए बहुत बुरा हुआ है, लेकिन अब थम जाओ। कंटेंट के नाम पर जो उन्हें निचोड़ा जा रहा है, बस करो भाई। उन लोगों ने जो बात बोली, उसका जख्म उन्हें मिल गया। जब किसी की लाश निकलेगी, तब तुम्हें समझ आएगा। बस करो अब। हर चीज की एक लिमिट होती है। कानूनी तौर पर उनपर जो होना होगा, हो जाएगा, पर तुम अब चुप हो जाओ।"

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 370 बिरयानी कॉन्ट्रोवर्सी में Pranit More की माफी पर कुणाल कामरा ने कसा तंज, दे डाली ये नसीहत