Bigg Boss 19 के Weekend Ka Vaar में होगी Naagin की एंट्री, फैंस हुई सुपर एक्साइटेड
Naagin 7: नागिन 7 के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। शो का पहला लुक 2 नवंबर को सलमान खान के शो बिग बॉस 19 वीकेंड का वार के दौरान कलर्स टीवी पर जारी किया जाएगा। एकता कपूर द्वारा निर्मित इस सुपरनेचुरल ड्रामा में रोमांस और आकार बदलने वाले नागों की कहानी के लिए सुर्खियों में है।
-1761918960140.webp)
नागिन 7 में नजर आएंगी प्रियंका चाहर (फोटो-इंस्टाग्राम)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के बाद, अब एकता कपूर एक और मच अवेटेड शो लेकर आ रही हैं जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। एकता बहुत जल्द नागिन 7 लेकर आ रही हैं। शो के प्रोमो ने पहले ही इसके लिए काफी ज्यादा बज क्रिएट कर दिया है।
वीकेंड के वॉर का होगा खास एपिसोड
अब कलर्स टीवी ने नया खुलासा किया है। शो को लेकर नया अपडेट सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नागिन 7 का पहला लुक रविवार को बिग बॉस 19 वीकेंड का वार के दौरान जारी किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Voting: दर्शकों का सिर दर्द बनी ये कंटेस्टेंट, सबसे कम वोट्स पाकर दिखेगा मुख्य द्वार?
चैनल ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा, "खत्म होने वाला है इंतजार, नागिन की पहली झलक देखने हो जाएं तैयार! #बिगबॉस19 में, 2 नवंबर को रात 9 बजे jiohotstar पर और रात 10:30 बजे #Colors पर"
हालांकि अभी ऑफिशियल तौर पर इसकी घोषणा नहीं की गई है कि शो में मुख्य भूमिका में कौन नजर आएगा, लेकिन खबरों के अनुसार प्रियंका चाहर चौधरी नागिन 7 में नजर आएंगी। अभिनेत्री के प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं।
View this post on Instagram
फैंस ने जाहिर की एक्साइटमेंट
एक यूजर ने कमेंट किया,"क्रॉस फिंगर प्रियंका चाहर चौधरी, उम्मीद है ऐसा ही होगा।" एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, "ओह, मैं priyankachaharchoudhary को नागिन के रूप में देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।" रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रियंका के अलावा, चांदनी शर्मा भी नागिन 7 में पैरेलल लीड रोल में नजर आएंगी। खबरें हैं कि नमिल पॉल को शो में शामिल किया गया है और विवियन डीसेना भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिलहाल अभी ऑफिशियल जानकारी का इंतजार है।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: 'कैरेक्टर कपड़ों से नहीं, काम से...', तान्या के आरोप पर Gaurav Khanna की टीम का फूटा गुस्सा

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।