Trending

    loading ads...
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Naagin 7 के इस सीन को देख यूजर्स ने उड़ाया खूब मजाक, बोले- 'मैं अपने खानदान का पहला ऐसा इंसान हूं...'

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 10:18 PM (IST)

    एकता कपूर के शो नागिन 7 में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में बीते एपिसोड में दिखाए गए एक सीन को देखने के बाद यूजर्स ने सुपरनैचुरल शो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नागिन 7 का यह सीन देख नहीं रुकी लोगों की हंसी/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। प्रियंका चाहर चौधरी स्टारर शो 'नागिन' सीजन 7 (Naagin 7) किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में बना ही रहता है। पहले जहां यह शो प्रियंका के लुक को लेकर सुर्खियों में था, तो वहीं अब एकता कपूर के इस शो का एक ऐसा सीन सामने आया है, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं और अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।

    'नागिन 7' के इस ड्रैमेटिक सीन का उड़ा मजाक

    एकता कपूर ने इस बार शो में 'नागिन' की लव स्टोरी के साथ-साथ 'देशभक्ति' भी कूट-कूटकर भरी है। नागिनें कैसे 'चंगिस्तान' से अपने देश की रक्षा करती हैं, यह शो में दिखाया जा रहा है। बीते एपिसोड में दिखाया गया कि आहना (Priyanka Chahar Choudhary) और भरणी (Alice Kaushik) दोनों मिलकर एक ड्रैगन से वैज्ञानिकों की जान बचाती हैं।

    यह भी पढ़ें- Naagin 7: एकता कपूर के शो में इच्छाधारी नागिन के बाद आई 'इच्छाधारी ड्रैगन', चकरा गया लोगों का दिमाग

    एपिसोड में आगे दिखाया जाता है कि अपने सीक्रेट चेंबर में पहुंचकर साइंटिस्ट्स सफलतापूर्वक एक रॉकेट लॉन्च कर देते हैं। जब दोनों नागिनें रॉकेट को सफलतापूर्वक आसमान में जाते हुए देखती हैं, तो वे उसे सैल्यूट करती हैं और बैकग्राउंड में 'वंदे मातरम' गाना बजने लगता है। एकता कपूर ने जिस तरह से शो में माइथोलॉजी, देशभक्ति और ड्रैमेटिक विजुअल्स का तड़का लगाया है, उसने तुरंत सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया।

    यूजर्स ने उड़ाया प्रियंका चाहर के शो का मजाक

    इस अजीबोगरीब सीन को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं। लोगों के मजेदार रिएक्शंस कुछ इस तरह हैं:

    naagin 1

    एक यूजर ने लिखा, "मैं अपने खानदान का पहला ऐसा इंसान हूं, जिसने 'देशभक्त नागिन' देखी है। इंडियन सीरियल्स अपने पीक पर हैं।"

    naagin 2

    दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, "मैंने यह शो परसों देखा था। सच कहूं तो यह सीन देखकर मुझे बहुत हंसी आई थी।"

    naagin 3

    एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "इंडियन सीरियल्स एक दूसरे ही लेवल पर पहुंच चुके हैं।" वहीं एक यूजर ने हॉलीवुड से तुलना करते हुए लिखा, "मार्वल (Marvel) कौन है भाई? हमारे पास देशभक्त नागिनें हैं, जो देश की सुरक्षा कर रही हैं। इंडिया सच में कुछ अलग ही बनाता है।"

    यह भी पढ़ें- Naagin 7: प्रियंका चौधरी के शो में होगी इच्छाधारी भेड़िये की एंट्री? नया मसाला लेकर आ रहे Vivian D'Sena?