Trending

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ताउम्र स्टारडम के लिए तरसता रहा था Ramayan का 'केवट,' 200 नाटक करने के बाद भी नहीं मिली शोहरत

    Updated: Thu, 07 May 2026 07:47 PM (IST)

    रामानंद सागर के रामायण टीवी शो में केवट का किरदार निभाने वाला अभिनेता कौन था और आज वह कहां है, आइए जानते हैं। ...और पढ़ें

    preferred source google
    News Article Hero Image

    रामायण का केवट एक्टर (फोटो क्रेडिट- जैमिनी एआई)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दूरदर्शन पर 80 के दशक में माइथोलॉजिल शो रामायण का प्रसारित किया गया था। इस शो की कास्ट आज भी कल्ट मानी जाती है, लेकिन शो के कुछ कलाकार ऐसे भी रहे, जो रामायण टीवी शो के दौरान अपने-अपने किरदारों को लेकर लोकप्रिय हुए, लेकिन बाद में गुमनामी के साये में गुम होकर रह गए।

    इस आधार पर हम आपको दूरदर्शन की रामायण में केवट की भूमिका निभाने वाले अभिनेता के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ताउम्र स्टारडम के लिए तरसता रहा। रंग मंच की दुनिया का बड़ा नाम होने के बावजूद शोबिज की दुनिया में वह शोहरत हासिल नहीं कर सका।

    कौन बना था रामायण में केवट?

    जिस अभिनेता ने रामानंद सागर की रामायण में केवट की भूमिका का अदा किया था, उस एक्टर का नाम कौस्तुभ त्रिवेदी था। कौस्तुभ ने अपने दमदार अभिनय की छाप छोड़ते हुए बड़े ही शानदार तरीके से दूरदर्शन की रामायण में केवट के कैरेक्टर को प्ले किया था। कौस्तुभ त्रिवेदी के बारे में बता दें तो वह गुजराती सिनेमा का दिग्गज नाम रहे थे।

    यह भी पढ़ें- दूरदर्शन पर Ramayan से ज्यादा कल्ट था ये माइथोलॉजिकल शो, 221 एपिसोड तक चली थी धार्मिक गाथा

    ramayan kevat actor kaustubh trivedi (1)

    इतना ही नहीं बतौर थिएटर्स आर्टिस्ट और निर्माता उन्होंने गुजरात में काफी शोहरत हासिल की। लेकिन टीवी और बडे़ पर्दे पर हमेशा अपने हुनर का जलवा बिखेरने के लिए कौस्तुभ त्रिवेदी जीवन तरसते रहे। थिएटर के कलाकार और प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने करीब 200 नाटकों को बनाया था, जो गुजरात के रंग मंच की दुनिया में लोकप्रिय हैं।

    खबरें और भी

    kaustubh trivedi as kevat

    जिस तरह से कौस्तुभ त्रिवेदी ने रामायण में केवट के छोटे से रोल में अपनी एक्टिंग से जान फूंक देती थी, उसे देख ऐसा माना जा रहा था कि वह अभिनय की दुनिया में काफी नाम कमाएंगे। लेकिन रामायण के समाप्त होने के बाद मानो कौस्तुभ एक तरह से गायब हो गए।

    कहा ये भी जाता है कि शो के खत्म होने के कुछ समय बाद ही कौस्तुभ त्रिवेदी ने एक्टिंग से नाता तोड़ लिया और थिएटर के नाटकों को वह प्रोड्यूस करने लगे थे। कौस्तुभ त्रिवेदी की लेगेसी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने 25 साल तक गुजरात के थिएटर मंच की दुनिया में लंबी पारी खेली थी।

    एक साल पहले हुआ निधन

    कौस्तुभ त्रिवेदी के बारे में बता दें कि बीते साल 2025 में उनका निधन हो गया था। बढ़ती उम्र की समस्याओं के चलते इस आर्टिस्ट से हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया था। कौस्तुभ के बारे में जब भी चर्चा की जाए तो सबसे पहले रामायण शो में उनके द्वारा निभाया गया केवट का किरदार जरूर याद आएगा।

    यह भी पढ़ें- रामानंद सागर की Ramayan में 'शबरी' बन हुईं मशहूर, विदेशी फिल्मों में भी किया काम; 12 की उम्र में खोया था पति