8 साल बाद Prince Narula और Yuvika Chaudhary की शादी में आई दरार? कपल के इस हरकत से इंटरनेट यूजर्स हैरान
प्रिंस नरूला (Prince Narula) और युविका चौधरी (Yuvika Chaudhary) के अलग होने की खबरें उड़ रही हैं। जानिए इसकी वजह... ...और पढ़ें

प्रिंस-युविका की शादी में आई दिक्कत। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फेमस स्टार कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी का रिश्ता एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। कपल ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा किया है जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि उनकी शादी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है।
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी हमेशा से ही अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। पहले भी दोनों की अनबन की खबरें आई थीं, लेकिन बाद में उन्होंने इन अफवाहों को खारिज कर दिया था। मगर इस बार मामला कुछ और है।
क्या फिर अलग हो रहे प्रिंस-युविका?
दरअसल, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। दोनों के अनफॉलो किए जाने से उनके चाहने वाले हैरान हो गए और ऐसे कयास लगा रहे हैं कि शायद उनकी शादी में प्रॉब्लम्स हैं। हालांकि, कपल ने एक-दूसरे को अनफॉलो किए जाने को लेकर कुछ नहीं कहा है और ना ही अलग होने की खबरों पर कोई रिएक्शन दिया है।
अलग होने की अफवाहों पर किया था रिएक्ट
पिछले साल भी ऐसी खबरें आई थीं कि युविका और प्रिंस की शादी में दिक्कतें आ गई हैं। इसके चलते दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। बाद में इन अफवाहों पर एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया था। उन्होंने पिंकविला के साथ बातचीत में बताया था कि वह और प्रिंस अलग नहीं हुए हैं। घर पर रेनोवेशन का काम चल रहा था जिसके चलते एक्ट्रेस अपने पति के कहने पर अपनी मां के घर चली गई थीं।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- युविका चौधरी-प्रिंस नरूला के घर में हुई चोरी, कीमती सामान लेकर फरार नौकरानी, एक्ट्रेस ने बताई परेशानी
गोविंदा की पत्नी संग बताया था अपना दर्द
बाद में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के साथ बातचीत में युविका चौधरी ने माना था कि उनके बीच थोड़ी अनबन हो गई थी जिसका जिम्मेदार वह बुरी नजर को मानती हैं। हालांकि, फिर सब ठीक हो गया। मगर लेटेस्ट सेपरेशन की खबरों पर अभी तक दोनों ने चुप्पी साध रखी है।
8 साल पहले की थी शादी
प्रिंस और युविका ने साल 2018 में शादी की थी और 2024 में दोनों ने IVF के जरिए एक बेबी गर्ल का स्वागत किया था। उनकी बेटी का नाम एकलीन है।