Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'स्वीटी' के बाद अब 'चुड़ैल' बनीं राखी विजन, बोलीं- 'अबला नारी वाले रोल मुझसें...'

    By Deepesh PandayEdited By: Tanya Arora
    Updated: Fri, 24 Jul 2026 03:42 PM (IST)

    'हम पांच' जैसा टीवी पर कल्ट शो देने वाली अभिनेत्री राखी विजन अब छोटे पर्दे पर 'चुड़ैल' बनकर लौट रही हैं, जिसे लेकर उन्होंने बात की। ...और पढ़ें

    राखी विजन शो में बनेंगी चुड़ैल/ फोटो- Instagram

    राखी विजन शो में बनेंगी चुड़ैल/ फोटो- Instagram

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    दीपेश पांडेय, मुंबई। कई कलाकारों का कहना है कि कॉमेडी करना काफी मुश्किल काम है। हालांकि, हम पांच और देख भाई देख धारावाहिकों की अभिनेत्री राखी विजन अपने लिए कॉमेडी ही सबसे सहज मानती हैं। राखी इन दिनों सोनी सब पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक 'चुड़ैल चली ससुराल' में कामिनी की भूमिका निभा रही हैं।

    'मुझे लगता है कि अद्दश्य शक्तियां होती हैं'

    अपने धारावाहिक और पात्र के बारे में राखी कहती हैं, इसमें मैं सीबीआई यानी कि चुड़ैल ब्लड ऑफ इंडिया की अध्यक्ष हूं। मैंने बचपन में एक भोली भाली, मासूम लड़की स्वीटी की भूमिका निभाई थी। तब लोगों ने कहा था कि वाह क्या कमाल का काम किया है, तुम्हारे लिए तो यह एकदम परफेक्ट रोल है। अब उम्र के आधे पड़ाव पर चुड़ैल की भूमिका निभा रही हूं तो अब भी लोग कह रहे हैं कि कमाल का काम है, यह रोल तुम्हारे लिए परफेक्ट है।

    हमारा शो पूरी तरह हॉरर नहीं है, बल्कि इसमें कॉमेडी के साथ थोड़ा हॉरर है। अब अदृश्य शक्तियों में पूरी दुनिया विश्वास कर रही है तो मैं क्यों न रखूं। मेरा मानना है कि यह सब चीजें कहीं न कहीं होती हैं, तभी तो लोग ऐसी कहानियां बनाते हैं और दर्शक इन पर विश्वास भी करते हैं। व्यावहारिक तौर पर तो मैं स्वयं इन चीजों पर विश्वास नहीं करना चाहती हूं, लेकिन फिर वक्त आने पर इन पर भरोसा भी करने लगती हूं।

    _ - 2026-07-24T153506.619

    नहीं हो पाते अबला वाले रोल

    टीवी हो या फिल्में लगातार कॉमेडी भूमिकाएं कर रहीं राखी का कहना है, "मैं तो बचपन से कॉमेडी ही करती आ रही हूं। मेरे लिए रोना बहुत मुश्किल है। जब मैं रोती हूं तो मुझे देखकर निर्देशक बोलते हैं, चल झूठी। कितना बकवास कर रही है, तुम्हारी एक्टिंग दिख रही है, जबकि मेरे लिए कॉमेडी बहुत आसान है। मुझसे आसानी से रोया नहीं जाता है। इसके साथ ही मुझसे गरीब अबला नारी वाले रोल भी नहीं हो पाते हैं। मेरे पास ऐसे ऑफर ज्यादा आते भी नहीं हैं।"

    खबरें और भी

    बदल चुकी है धारावाहिक की दुनिया

    अपने करियर को अहम मोड़ देने वाले तीन प्रोजेक्ट्स के बारे में राखी बताती हैं, "हम पांच, हिना और सजन रे फिर झूठ मत बोलो धारावाहिक ये तीन प्रोजेक्ट हैं। हम पांच का दौर बहुत अलग था। वह एकता कपूर का पहला प्रोजेक्ट था। हम लोग भी इंडस्ट्री में बहुत नए थे। ऐसे में उस शो के दौरान हमारी ऊर्जा,उसको बनाने की शैली और स्क्रिप्टिंग बिल्कुल अलग थी। तब धारावाहिक बहुत दिल से बनते थे।

    _ - 2026-07-24T153109.499

    हिना को मैंने प्रोड्यूस किया था। वह मेरे लिए इसलिए अहम था, क्योंकि मैं प्रोडक्शन और एक्टिंग दोनों साथ-साथ कर रही थी। इसके बाद मैंने एक लंबा ब्रेक लिया और सजन रे फिर झूठ मत बोलो किया। जब मैं इंडस्ट्री में वापस आई तो देखा कि धारावाहिकों की दुनिया पूरी तरह से बदल चुकी है। मैंने पाया कि इंडस्ट्री में हर चीज बहुत पेशेवर तरीके से हो रही है।

    लौटने चाहिए पुराने निर्माता

    वर्तमान में कई टीवी धारावाहिक शुरू होने के कुछ महीनों में ही बंद हो जा रहे हैं। ऐसे में टीवी में बदलाव की आवश्यकता पर राखी कहती हैं, "मेरे हिसाब टीवी के जो पुराने स्थापित और प्रख्यात निर्माता हैं, उन्हें दोबारा टीवी इंडस्ट्री में वापस आना चाहिए और अपने अंदाज वाली कहानियां बनानी चाहिए।

    पहले के निर्माता अच्छी तरह से जानते थे कि वे क्या बनाएं, जो दर्शकों के दिलों को छू सकता है। उदाहरण के लिए हमारे शो के निर्माता विपुल डी. शाह को ही देख लीजिए, उनके लगभग हर शो हिट रहे हैं। ऐसा नहीं है कि अब टीवी के दर्शक नहीं हैं, टीवी के दर्शक तो हैं, लेकिन उनकी पसंद के कंटेंट नहीं हैं।

    Screenshot 2026-07-24 153600

    लड़कियों में आत्मविश्वास की जरूरत

    वर्तमान दौर में अपने दम पर कुछ करने के सपने देखने वाली लड़कियों के लिए राखी का कहना है, "जितनी ताकत लड़कियों में होती है, उतनी किसी में नहीं होती है। इसलिए मुझे लगता है कि लड़कियों को जिंदगी में हर भूमिका अच्छी तरह से निभानी चाहिए। फिर वह मां, बेटी, बहन, पत्नी, व्यवसायी या किसी कंपनी की कर्मचारी, कोई भी हो।

    मेरे हिसाब से इस दुनिया में लड़कों की तुलना में लड़कियों का काम ज्यादा है। अगर अपना काम अच्छे से करो, लड़का-लड़की के चक्कर में मत पड़ो, खुशियां फैलाओ और अपनों को स्वयं पर गर्व करने का मौका दो। लड़के हों या लड़कियां हर किसी के अंदर आत्मविश्वास होना ही चाहिए। मेरे करियर में भी यह मुझे बहुत काम आया।

    यह भी पढ़ें- 'मेरा कुत्ता ही आ जाता... ' गौरव खन्ना को लेकर Akansha Chamola ने फिर दिया अजीब बयान, भड़के यूजर्स

    यह भी पढ़ें- 'सैराब' में होगी कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी के साथ करेंगे रोमांस; शो में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट