Ram Kapoor ने रची थी पिता की मौत की साजिश? Lock Upp 2 में किया खुलासा, मां-बहन नहीं करती बात
Lock Upp 2 रियलिटी शो में टीवी अभिनेता राम कपूर ने अपने पिता की मौत को लेकर शॉकिंग खुलासा किया है। ...और पढ़ें
-1785210262971_m.webp)
टीवी एक्टर राम कपूर (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
लॉक अप 2 में राम कपूर का खुलासा
एक्टर ने पिता की मौत की थी प्लानिंग
रियलिटी शो में इमोशनल हुए राम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में अगर कोई रियलिटी शो चर्चा में बना हुआ है, तो वह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला लॉक अप 2 है। अभिनेता रितेश देशमुख के इस रियलिटी शो को लेकर हर दिन कुछ न कुछ नया सामने आता रहता है। खासतौर पर लॉक अप 2 के कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर राम कपूर काफी हाईलाइट रहते हैं।
अब लॉक अप 2 के नए एपिसोड में राम कपूर ने एक बड़ा हैरान करने वाला खुलासा किया है और बताया है कि उन्होंने अपने पिता की मौत की प्लानिंग की थी। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं-
राम कपूर का शॉकिंग खुलासा
लॉक अप 2 अगर कोई कंटेस्टेंट सबसे अधिक सुर्खियां बटोर रहा है तो वह राम कपूर ही हैं। इस रियलिटी शो के दौरान राम ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई सारे हैरान करने वाले खुलासे किए हैं, जिसमें वह एक नया मामला और शामिल हो रहा है। दरअसल लॉक अप 2 के हालिया एपिसोड के दौरान राम कपूर ने बताया है कि उन्होंने अपने पिता की मौत की प्लानिंग की थी। जिसकी वजह से उनकी मां और बहन उनसे बात नहीं करतीं। राम ने कहा है-
यह भी पढ़ें- 'बहन जैसा प्यार...'Harshad Chopda ने बताया शिवांगी जोशी के साथ क्या है उनका रिश्ता, सुनकर चौंक गए राम कपूर

मेरे पिता को 73 साल की उम्र में पैनक्रियाज में कैंसर हुआ था। ये दूसरी बार था, जब उन्हें ये गंभीर बीमारी हुई। उस वक्त कोविड 19 का दौर चल रहा था। मेरे पिता काफी दर्द में थे और वह इस उम्र में दोबारा से इसका ट्रीटमेंट नहीं करना चाहते थे। एक दिन गौतमी (राम कपूर की पत्नी) का मेरे पास फोन आया और कहा कि पापा आप से बात करना चाहते हैं।
-1785211047953.jpg)
उन्होंने मुझसे कहा कि बेटा मैं ये दर्द नहीं झेलना चाहता। मैं अब इस दुनिया से जाना चाहता हूं और इसमें तुम मेरी मदद करो। तुम्हारे घरवालों को इसके बारे में नहीं पता लगेगा, ये बात मेरे और तुम्हारे बीच रहेगी।
खबरें और भी
मैंने उनसे कहा कि मैं ऐसा नहीं कर सकता, जो भी करना है आप खुद करें। आईसीयू में उनका इलाज जारी था और सबको लग रहा था कि ऐसा उनके ठीक होने के लिए हो रहा है, लेकिन ऐसा नहीं था और वह हमेशा के लिए दुनिया छोड़कर चले गए।
पिता को याद कर भावुक हुए राम
अपने पिता को खोने का दर्द और उस पल का याद कर राम कपूर काफी भावुक हो गए। इसके बाद लॉक अप 2 के अन्य कंटेस्टेंट्स ने उन्हें संभाला।
यह भी पढ़ें- 8वीं क्लास में Ram Kapoor के साथ हुई थी छेड़छाड़, Lock Upp 2 में एक्टर ने बताया बचपन का 'ट्रॉमा'