Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रामानंद सागर की Ramayan में बनीं 'कौशल्या', मराठी सिनेमा की थीं सुपरस्टार; दिलचस्प है इस एक्ट्रेस की कहानी

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 12:20 PM (IST)

    रामानंद सागर की रामायण (Ramanand Sagar Ramayan) में कौशल्या बनीं एक्ट्रेस ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। ...और पढ़ें

    रामायण की कौशल्या फिल्मों की थीं क्वीन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    रामायण की कौशल्या फिल्मों की थीं क्वीन। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर जब रामायण बना रहे थे, तब उन्होंने फिल्मी दुनिया के कलाकारों को टीवी का चमकता सितारा बना दिया था। बड़े किरदार ही नहीं, हर छोटे से छोटे किरदार में भी कलाकार घर-घर में पहचाने जाने लगे। 

    इसी पौराणिक शो में मराठी सिनेमा की सुपरस्टार भी आईं। उन्होंने हिंदी और मराठी फिल्मों में सैकड़ों फिल्में कीं, पैसा कमाया, शोहरत कमाई, लेकिन घर-घर में उन्हें रामायण में कौशल्या (Ramayan Kaushalya) के रूप में पहचाना गया। आज लोग उनकी फिल्मों को शायद भुला दें, लेकिन रामायण में उनका कौशल्या का किरदार अमर है।

    कौशल्या बन हुई थीं मशहूर

    रामानंद सागर की रामायण में कौशल्या का किरदार निभाने वाली ये अदाकारा कोई और नहीं बल्कि जयश्री गडकर (Jayshree Gadkar) थीं। जयश्री गडकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी उम्दा परफॉर्मेंस से लाखों लोगों का दिल जीता। टीवी में आने से पहले उनका फिल्मी करियर भी बहुत ही शानदार था।

    चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर शुरू किया करियर

    छोटी उम्र में ही जयश्री गडकर ने अपना एक्टिंग करियर शुरू कर दिया था। जब उन्होंने फिल्मों में काम शुरू किया था, तब वह एक तमाशा डांसर हुआ करती थीं। धीरे-धीरे उन्हें पहचान मिली और वी. शांताराम की फिल्म 'झनक झनक पायल बाजे' (1955) में उन्हें पहला रोल मिला। इस फिल्म में वह लीड रोल में तो नजर नहीं आईं, लेकिन डांसर की भूमिका में ध्यान खींचा।

    खबरें और भी

    Jayshree Gadkar

    250 फिल्मों में दिखाई अदाकारी

    जयश्री गडकर को स्टारडम तमाशा बेस्ड मूवी Sangtye Aika से मिला। यह पहली फिल्म थी, जिसमें एक्ट्रेस ने लीड रोल निभाया था। यहां से उन्हें पीछे मुड़ना छोड़ दिया। वह मराठी और हिंदी फिल्मों में आईं। उन्होंने करीब 4 दशक के करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी से ध्यान खींचा। एक्टिंग ही नहीं, उनके अंदर डायरेक्शन का भी गुण था।

    मराठी सिनेमा पर किया राज

    यूं तो रामायण में कौशल्या की भूमिका निभाने से पहले जयश्री गडकर पहले से ही मराठी सिनेमा की सुपरस्टार थीं, लेकिन रामानंद सागर के पौराणिक शो ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। उन्होंने कौशल्या की भूमिका में ऐसी जान फूंकी कि आज भी लोग उन्हें इसी किरदार से जानते हैं।

    'दशरथ' की असली बीवी थीं जयश्री

    दिलचस्प बात यह है कि रामानंद सागर की रामायण में जिस अभिनेता ने दशरथ का किरदार निभाया था, वह उनके पति ही थे। जी हां, शो में दशरथ बने बाल धुरी वास्तव में जयश्री गडकर के पति थे। वह रामानंद सागर की लव कुश में भी कौशल्या बन चुकी थीं।

    Ramayan Kaushalya

    आखिरी बार जयश्री गडकर को मराठी फिल्म चिमनी पाखर में देखा गया था। इसके अलावा वह हिंदी सिनेमा में आखिरी बार लव कुश मूवी में दिखी थीं। 2000 के बाद वह सिनेमा से दूर हो गईं। अब वह इस दुनिया में नहीं हैं। दिग्गज अदाकारा ने 29 अगस्त 2008 को आखिरी सांस ली थी। 

    यह भी पढ़ें- Ramayan के 'दशरथ' बन हुए मशहूर, एक सीन देख रोए थे रामानंद सागर; 22 फिल्में देने वाले बाल धुरी कहां हैं गुमनाम?