Ramayan: अब कहां हैं रामायण के मेघनाद, विभीषण और शूर्पणखा? रामानंद सागर के सीरियल से जीता था दर्शकों का दिल
रामानंद सागर की रामायण में राम-सीता के अलावा मेघनाद विभीषण और शूर्पणखा जैसे किरदारों ने भी गहरी छाप छोड़ी। टीवी लवर्स के बीच अक्सर चर्चा होती है कि ये तीनों कलाकार अचानक कहां गायब हो गए हैं। आइए जानते हैं कि इन दिनों छोटे पर्दे पर रामायण के जरिए छाने वाले कलाकार क्या कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रामानंद सागर के धार्मिक सीरियल रामायण का जिक्र अक्सर टीवी लवर्स के बीच चलता है। साल 1987 में इसका प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू हुआ था। इसमें राम-सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को लोग असल जिंदगी में भगवान का दर्जा देने लगे थे। रामायण की शूटिंग के किस्से भी खूब चलते हैं। कोरोना महामारी के दौरान एक बार फिर टीवी पर इसे दिखाया गया, जब नए शोज के नए एपिसोड नहीं आ रहे थे। आज इसमें नजर आए तीन पॉपुलर किरदारों की भूमिका निभाने वाले सितारों की कर रहे हैं कि वो आजकल क्या कर रहे हैं।
80 के दशक में रामायण ने टीवी पर इतिहास रच दिया था। इस धारावाहिक के हर किरदार ने लोगों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। जहां राम, सीता और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले कलाकारों को लोग याद रखते हैं। वहीं, मेघनाद, विभीषण और शूर्पणखा की भूमिका निभाने वाले सितारों ने भी अपनी अलग पहचान लोगों के बीच बनाई। आइए इन भूमिकाओं को निभाने वाले कलाकार अब कहां हैं।
विजय अरोड़ा ने निभाया था मेघनाद का किरदार
टीवी के धार्मिक सीरियल रामायण में विजय अरोड़ा ने मेघनाद का किरदार निभाया था। रावण के पुत्र मेघनाद की भूमिका निभाकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। उनका नाम रामायण के पॉपुलर चेहरों की लिस्ट में भी शामिल किया गया।
Photo Credit- X
यह भी पढ़ें- Ramayan: जब बिना तकनीक के उड़ गए हनुमान! रामायण की शूटिंग का अनसुना राज
विजय अरोड़ा के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने बॉलीवुड की कई मूवीज में काम किया। उनकी चर्चित फिल्मों की लिस्ट में यादों की बारात, सरगम, रोटी और जान तेरे नाम का शामिल है। इसके अलावा, भी वह कई अन्य मूवीज का हिस्सा रहे थे। साल 2007 में उनका निधन हो गया, लेकिन दर्शक आज भी उन्हें रामायण के मेघनाद के रूप में याद करते हैं।
मुकेश रावल ने निभाया था विभीषण का रोल
टीवी की रामायण में विभीषण का रोल अभिनेता मुकेश रावल ने निभाया था। उन्होंने सीरियल में अपनी एक्टिंग की बदौलत लोगों का दिल जीत लिया था। रामायण के बाद उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया, लेकिन उनकी जीवन का अंत बेहद दर्दनाक रहा।
साल 2000 की बात है, जब मुकेश के बेटे ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या की थी। इसके सदमे से वह बाहर नहीं निकल पाए। साल 2016 में मुंबई के कांदिवली रेलवे स्टेशन पर उनकी लाश पड़ी मिली। ऐसा कहा जाता है कि बेटे की मौत से वे हद से ज्यादा आहात हो गए थे। ऐसा कहा जाता है कि डिप्रेशन में आकर उन्होंने खुदकुशी की थी।
शूर्पणखा बनी थी रेणु धारीवाल
रावण की बहन शूर्पणखा का रोल रेणु धारीवाल ने निभाया था। इसे निभाने के बाद उन्हें पॉपुलैरिटी मिली। उनका नाक कटने वाला सीन आज भी कोई भूला नहीं पाया है।
Photo Credit- IMDb
सवाल खड़ा होता है कि रामानंद सागर की रामायण की यह एक्ट्रेस अब कहां गूम हैं। दरअसल, एक्ट्रेस फिलहाल मुंबई के अंधेरी में स्थित एक सोसाइडी में अपने पति और बेटे के साथ रहती हैं। रामायण से मशहूर होने के बाद उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर लंबे समय तक जारी नहीं रखा। फिलहाल वह कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में काम करती हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।