'तीसरे का फायदा...' Ramayana के 'लक्ष्मण' ने छात्र आंदोलन को लेकर उठाई आवाज
जंतर मंतर पर जारी छात्र आंदोलन को लेकर अब रामायण एक्टर सुनील लहरी का बड़ा बयान सामने आया है। ...और पढ़ें

सुनील लहरी का बयान (फोटो क्रेडिट- एक्स)
HighLights
छात्र आंदोलन को लेकर बोले सुनील लहरी
रामायण के लक्ष्मण का बयान आया सामने
जंतर मंतर पर जारी है छात्र आंदोलन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। छोटे पर्दे के मशहूर अभिनेता सुनील लहरी (Sunil Lahri) को आज भी रामायण के लक्ष्मण के तौर पर जाना जाता है। किसी भी मामले पर अपनी बेबाक राय रखने को लेकर अक्सर सुनील चर्चा का विषय बने रहते हैं।
फिलहाल सुनील लहरी ने देशभर में चर्चा का विषय बने नीट पेपर लीक मामले के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस मामले पर रामायण के लक्ष्मण बनने वाले एक्टर की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है, जो उन्होंने एक सोशल मीडिया वीडियो के जरिए दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है-
छात्र आंदोलन पर बोले सुनील लहरी
जैसा की आप जानते हैं कि सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर देखा जाता है कि वह किसी न किसी मुद्दे पर आवाज उठाते हैं और अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हैं। नीट पेपर छात्र आंदोलन को लेकर भी अब सुनील ने ऐसा किया है और एक इंस्टा वीडियो के जरिए अपनी राय रखी है। उन्होंने लिखा कहा है-
यह भी पढ़ें- छात्र आंदोलन के समर्थन में आए Salman Khan, बेहतर एजुकेशन सिस्टम की मांग, बोले- इसे राजनीतिक मत बनाओ

बचपन में हम सभी ने एक कहानी जरूर पढ़ी होगी कि जिसमें दो बिल्लियां एक रोटी के बंटवारे को लेकर आपस में लड़ती हुई नजर आती हैं। इसका बाद वहां एक बंदर आता है और उनके बीच सुलह कराने के चक्कर में पूरी रोटी खा जाता है।
खबरें और भी
View this post on Instagram
इससे ये सीख मिलती है कि दो लोगों के झगड़े के बीच किसी तीसरे का फायदा नहीं होना चाहिए। देश में जो कुछ हो रहा है उसे देखकर दुख हो रहा है। गलत के खिलाफ आवाज उठाना हर इंसान का फर्ज है परंतु जिस तरह से हो रहा है वह सही नहीं है।
इस तरह से सुनील लहरी ने दिल्ली के जंतर मंतर पर जारी छात्र आंदोलन को लेकर अपनी आवाज उठाई है। उनके इस रिएक्शन के बाद कमेंट बॉक्स में लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं।
रामायण का लक्ष्मण बनकर जीता सबका दिल
साल 1987 में निर्देशक रामानंद सागर का माइथोलॉजिकल शो रामायण दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था। इस धारावाहिक में सुनील लहरी ने लक्ष्मण के किरदार को जिस तरीके से अदा किया, उसे आज भी याद किया जाता है।