Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'जबरदस्ती न थोपे,' E20 विवाद में कूदे Ramayan के 'लक्ष्मण', Suniel Lahri ने की सरकार से अपील

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 02:55 PM (IST)

    रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने ई20 फ्यूल पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ...और पढ़ें

    ई20 फ्यूल पर बोले सुनील (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    ई20 फ्यूल पर बोले सुनील (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. रामायण में लक्ष्मण बने थे सुनील लहरी

    2. ई 20 फ्यूल विवाद पर बोले सुनील

    3. टीवी एक्टर ने शेयर किया पोस्ट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 के दशक में दूरदर्शन टीवी चैनल पर रामायण टीवी शो में लक्ष्मण का किरदार अभिनेता सुनील लहरी ने निभाया। आज भी सुनील को इस कैरेक्टर के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं सुनील किसी भी मामले पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी मशहूर हैं। 

    हाल ही में सुनील लहरी ने देशभर में चर्चा में बने हुए ई-20 फ्यूल के मामले को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते हुए सरकार से अपील भी की है। आइए जानते हैं कि सुनील क्या-क्या कहा है। 

    ई-20 विवाद पर बोले सुनील लहरी

    बीते समय से देखा जा रहा है कि ई-20 फ्यूल को लेकर खूब चर्चा हो रही है। लोगों द्वारा इसको लेकर तमाम तरह के दावे किए जा रहे हैं कि अभी ई-20 देश में मौजूद गाड़ियों के लिए कारगर नहीं है। अब इस मामले पर रामायण के लक्ष्मण यानी अभिनेता सुनील लहरी ने दो टूक राय रखी है और इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए है-

    यह भी पढ़ें- 39 साल पहले Ramayan के 'लक्ष्मण' बन घर-घर में हुए थे मशहूर, एक्टिंग छोड़ इस काम से गुजारा कर रहे अभिनेता

    sunil lahri e20 row (1)

    हम सबने एथेनॉल यानी ई 20 फ्यूल के बारे में सुना है, जो आज कल गाड़ियों में यूज हो रहा है। इसके बारे में अभी खूब बातें हो रही हैं। मेरा ये मानना है कि सरकार कोई भी ऑथेरिटी को जबरदस्ती इसे इस्तेमाल करने को पब्लिक पर जबरदस्ती नहीं थोपा जाना चाहिए।

    खबरें और भी

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Sunil Lahri (@sunil_lahri)

    लोगों के पास च्वाइस देनी चाहिए, अगर उनकी मर्जी है तो वह नॉर्मल पेट्रोल का उपयोग करें और जिसे ई 20 फ्यूल चाहिए तो वह उसका चुनाव करें। एक दो बड़ी कार बनाने वालीं कंपनियों से बात विचार करने के बाद मैं इस मुद्दे पर बात कर रहा हूं। 2024 के बाद की गाड़ियां ई 20 पेट्रोलियम के लिए बनी हुई हैं और उससे पहले की कार इसके इस्तेमाल के लिए लायक नहीं है।

    उनके इंजन में मॉइस्चर जमा हो जाता है, जिससे कार खराब होती है। एक मिडिल क्लास फैमिली के लिए कार खरीदना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में सरकार से मेरा निवेदन की वह किसी को फोर्स न करें ई 20 फ्यूल के इस्तेमाल को लेकर। 

    बेबाक है सुनील का अंदाज

    इस तरह से रामायण एक्टर सुनील लहरी ने एथेनॉल बेस्ट फ्यूल को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। ये पहला मौका नहीं जब किसी मद्दे पर लहरी ने इस तरह से चर्चा की है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ने किसी मैटर पर बोलते रहते हैं और उनका ये बेबाक अंदाज चर्चा में बनता है।

    यह भी पढ़ें- 'कहीं आदिपुरुष तो नहीं बन रही....', Ramayana के 'लक्ष्मण' को नितेश तिवारी की फिल्म को लेकर किस बात का संदेह?